Cli

सुनीता मुझे बदनाम कर रही है… क्योंकि…गोविंदा ने बता दी बीवी के बयानों की असली वजह

Uncategorized

ये किसी प्रक्रिया से संबंधित है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगा।सुपरस्टार गोविंदा की पर्सनल लाइफ कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रही है। उनकी पत्नी मीडिया में सामने आई हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें धोखा और क्रूरता शामिल है। अब गोविंदा ने सुनीता पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो उनके साथ ऐसा क्यों कर रही हैं।

क्या गोविंदा का वाकई कोई अफेयर है या नहीं? तो गोविंदा ने कहा है कि जहां तक अफेयर की बात है, कई मौके थे जब मेरा अफेयर हो सकता था। मैंने मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया के साथ काम किया, लेकिन मैंने सिर्फ काम पर ध्यान दिया। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। तो अफेयर का तो सवाल ही नहीं उठता।

जहां तक सुनीता की बात है और वो मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों कह रही हैं, इसमें सुनीता की भी गलती नहीं है। सुनीता पर काला जादू किया गया है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं को मंत्रों से बांध दिया जाता है और उनसे जैसा कहा जाता है वैसा करवाया जाता है, तो सुनीता को बांध दिया गया है और इसीलिए वो मेरे खिलाफ हो रही हैं। गोविंदा ने अपने ही शब्दों में कहा कि सुनीता पर एक प्रक्रिया की गई है और उसे बांध दिया गया है, और ये सारी चीजें उसे इसी वशीकरण में रखकर करवाई जा रही हैं।गोविंदा ने ये भी कहा कि अगर मैं सुनीता की इन बातों पर रिएक्ट करता हूँ, या जिस तरह वो बर्ताव कर रही हैं उसी तरह जवाब देता रहता हूँ, तो वो लोग जिन्होंने उस पर ये प्रक्रिया की है, वो अपने मंसूबे में कामयाब हो जाएंगे। इसीलिए मैं बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं करूंगा।

मैं जैसा हूँ वैसा ही हूँ, और वैसा ही रहूंगा। जहाँ हूँ वहीं रहूंगा। सुनीता चाहे जो भी करे, मैं उस पर कभी रिएक्ट नहीं करूंगा, क्योंकि सुनीता ये खुद नहीं कर रही है, उससे करवाया जा रहा है।मतलब, गोविंदा ने साफ तौर पर कहा है कि सुनीता पर काला जादू किया गया है। काले जादू के असर में उसे बांध दिया गया है, और वो लोग जो गोविंदा के खिलाफ सुनीता के जरिए कुछ भी करवाना चाहते हैं, वो करवा रहे हैं।”ये किसी प्रक्रिया से बंधा हुआ है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगा। उसे बांध दिया गया है।”जब गोविंदा से पूछा गया कि क्या उन्होंने सुनीता से तलाक वापस लेने की रिक्वेस्ट की थी? तो गोविंदा ने कहा कि सवाल ही नहीं उठता। मैं एक हिंदू आदमी हूँ, और हमारी संस्कृति में तलाक हो ही नहीं सकता। तलाक तो ऑप्शन ही नहीं है। सुनीता के पास कोई और ऑप्शन नहीं था। उसे तलाक वापस लेना ही था।

इस तरह गोविंदा ने अपना पक्ष रखा है।”हम हिंदू आदमी हैं। हमारी संस्कृति में ‘तलाक’ शब्द ही नहीं है।”जहां तक तलाक वापस लेने की बात है, सुनीता ने राखी सावंत को कॉल पर बताया था कि उसने तलाक इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और रानी स्वर्णकार शादी करने वाले थे। तो अब, वो शादी नहीं कर पाएंगे।

इसीलिए मैंने तलाक वापस ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ, गोविंदा कह रहे हैं कि हमारे रिश्ते में तलाक ऑप्शन ही नहीं है। इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने दावा किया है कि उनकी पत्नी उन्हें वापस बुला रही है और उनकी सास भी उन्हें वापस बुला रही है। लेकिन गोविंदा जहाँ हैं वहीं रहेंगे और जैसे हैं वैसे ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *