एक्ट्रेस को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां। हीरोइन रेप की धमकियों से दहशत में है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। फैंस चिंतित हैं। लोग गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे हैं। इंस्टा स्टोरी वायरल हो गई।आपने रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब सारी लड़ाइयां तो देखी होंगी। लेकिन शो में अपनी स्ट्रॉन्ग राय रखने के लिए जान से मारने और रेप की धमकियां मिलना।
आपने शायद ही ऐसा कुछ सुना होगा। आखिर चल क्या रहा है? चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।आपको बता दें कि राइजिंग फॉल 2 से बाहर आने के बाद सारा गुरपाल का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार गंदे मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामला सिर्फ अश्लील कमेंट्स तक ही नहीं रुका, बल्कि अब उनके परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। इन धमकियों से परेशान होकर सारा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है और ट्रोल्स को साफ चेतावनी दी है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सारा गुरपाल ने कहा कि शो से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर जो कुछ भी हो रहा है, वो बहुत ही घिनौना है। सारा के मुताबिक, लोग उनकी राय से असहमत हो सकते हैं। लेकिन इसका बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि उन्हें या उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जाएं।एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके शरीर को लेकर बेहद अश्लील और आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही हैं। किसी के लुक्स पर कमेंट करना और फिर रेप जैसी गंभीर धमकियां देना, ये किस तरह की मानसिकता दिखाता है?सारा ने अपनी पोस्ट में ट्रोल्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। अगर किसी को मेरी बात पसंद नहीं आती, तो वो अपनी असहमति जता सकता है। लेकिन किसी को गाली देना और उसके परिवार को धमकाना किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्हें अपने किए की जवाबदेही लेनी होगी।इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साइबर क्राइम सेल इंडिया को भी टैग किया है। इसके जरिए उन्होंने ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं? वो देखना बाकी है।लेकिन सारा की ये पोस्ट एक बार फिर ये सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने की एक सेलिब्रिटी को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है? क्या सिर्फ किसी शो में पसंदीदा कंटेस्टेंट के खिलाफ बोलने या किसी बहस में हिस्सा लेने के लिए किसी को इस हद तक परेशान करना सही है?वैसे, सारा गुरपाल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। सिंगर होने के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना नाम बनाया है। वो कई पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
सारा बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, इस शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। इसके अलावा वो रियलिटी शो क्वीन्स ऑफ द जंगल 2 में भी नजर आई थीं। जहाँ वो रनर-अप बनी थीं, और अब, राइजिंग फॉल 2 के बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह शो में उनकी परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उन्हें मिल रही ऑनलाइन धमकियां हैं।