Cli

इस संगठन ने अमिताभ को दी ध;म;की,मेयर को किया चौंकाने वाला मेईल..

Uncategorized

आपको सीधे लिए चलता हूं मुंबई। पिछले दिनों आपने देखा टाइगर श्रॉफ पर अटैक हुआ। फिर खबर मिली कि शूटर्स के निशाने पर दूसरे स्टार्स थे। लेकिन अब अमिताभ के बंगले को उड़ाने की धमकी मिली है। बाकायदा मेल के जरिए। यह टाइगर पर अटैक हुआ। टाइगर पर अटैक के बाद सितारे डरे और घबराए। जाहिर सी बात है टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ।

लेकिन खबर मिली कि दूसरे स्टार्स निशाने पर थे। और अब अब खबर मिली है कि अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा है। वह जो शूटर्स आए थे उन्होंने यहां की रेकी की। लेकिन अब एक ख़स्तानी संगठन ने जलसा को उड़ाने की धमकी दी है। आपको बताऊं कौन है यह जो अमिताभ बच्चन के बंगले को टारगेट करने की बात कह रहा है। टाइगर पर हमले के बाद से बॉलीवुड के कई सितारे निशाने पर बताए गए। इस बार बॉलीवुड के महानायक का बंगला बम से उड़ाने की धमकी दी गई और कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच जलसा पर हमला हो सकता है। अमिताभ को धमकी वाला यह संदेश मुंबई की मेयर रितू तावड़े को ईमेल पर भेजा गया।

इस धमकी भरे ईमेल में अमिताभ के साथ ही गायक दिलजीत दोषांश का भी नाम है। लिखा है 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में सुसाइड अटैक में मरना है। दरअसल मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में 27 नवंबर को दिलजीत का एक बड़ा कार्यक्रम है और धमकी भरे संदेश में इसी कार्यक्रम में आत्मघाती हमले की धमकी दी गई।

इस हमले के पीछे की वजह दिलजीत का अमिताभ बच्चन के पैर छूना बताया गया। दावा है कि यह धमकी खिस्तानी समर्थकों की तरफ से दी गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि धमकी देने वाला कौन है। सुनिए यह जो मुंबई का माहौल है खासतौर पर क्योंकि वहां एक्टर्स रहते हैं। जाहिर है इन हमलों के बाद इन धमकियों के बाद दहशत और डर है। क्या कह रहे हैं सियासतान?

उस पुलिस क्या कर रही है? और ये बहुत दुख की बात है कि जिनके पास इतना टैलेंट है देश में अक्षय कुमार जी, अमित जी, सलमान खान जी यह भारतीय होने के नाते जाते हैं। तो यह सॉफ्ट डिप्लोमेसी भी है हमारी। हमारा देश का नाम ऊंचा करते हैं बाहर जाके। ऐसे लोगों को हम हमारे देश में ही सेफ्टी और सिक्योरिटी नहीं दे पाए। तो फिर सत्ता क्या कर रही है? हमको जो 80 और 90 में जो होता था ना वही दौर वापस दिख रहा है। फिल्म स्टारों के घर की रेकी की जा रही है बॉलीवुड के। अरे मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। जहां से करोड़ों रुपए के हिसाब से टैक्स जाता है वहां पर सेंटर के अंदर। उस जगह पे बॉलीवुड के टॉप मोर स्टारों के घर की रेकी की जा रही है। गोलियां मारी जा रही है। तो क्या प्रशासन का फेलियर नहीं दिख रहा है आपको? ये तो अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभव है मुंबई पुलिस इस तरह के कदम उठा रही है ऐसी धमकियों के बाद। खबरों में आगे बढ़ते हैं। एक और खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *