सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर अंजली अरोड़ा बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों कानपुर के एक केवेंट से नाराज होकर निकलना उन्हें काफी महंगा पड़ गया है। ऑर्गेनाइज़र्स का आरोप है कि अंजलि ने 45 मिनट परफॉर्म करने के पैसे लिए थे मगर वो 12 मिनट बाद ही वहां से चली गई।
गुस्से में आयोजकों ने उन्हें ₹1 करोड़ 20 लाख का नोटिस भेज दिया है। ऑर्गेनाइज़र्स का पक्ष रखने वाले वकील करीम अहमद सिद्दीकी के अनुसार 15 अक्टूबर को कानपुर में नगाड़ा नाइट्स ऑर्गेनाइज किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया। इसके लिए 3 करोड़ की फीस तय हुई थी। इसमें से 2 करोड़ 75 लाख पहले ही अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए गए थे।
यही नहीं अंजलि और उनकी टीम के चार लोगों के खाने-पीने, रहने, फ्लाइट टिकट्स का खर्च भी इवेंट वालों ने ही उठाया। इन सब में लगभग ₹1 लाख का खर्च आया। एडवोकेट के मुताबिक 15 अक्टूबर को अंजलि शाम 4:00 बजे कानपुर एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी। मगर फिर वो बाकी बचे पैसे देने तक बाहर ना आने की जिद करने लगी। जब उन्हें पूरे पैसे दिए गए उसके बाद ही वह एयरपोर्ट से निकली। रिपोर्ट के मुताबिक अंजलि को रात 9:00 से 9:45 तक परफॉर्म करना था। लेकिन वो मंच पर पहुंची ही 9:45 पर। वहां करीब 12 मिनट तक डांस करने के बाद उनकी आयोजकों से कहासुनी हो गई। दरअसल डीजे ने तब मंच पर कच्चा बादाम गाना प्ले कर दिया था। अंजलि के वायरल होने में सबसे बड़ा योगदान इसी गाने का है। दावा किया गया कि जब स्टेज पर यह गाना बजा तो वह भड़क गई। जिसका वीडियो पिछले दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुआ था। ऑर्गेनाइजर्स के साथ बहस के बाद अंजलि उस इवेंट से चली गई। हालांकि अंजलि ने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो पोस्ट कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह कच्चा बादाम गाना बजने से नाराज नहीं हुई थी। उन्हें तो इस गाने से पहचान मिली है।
असल में वह इसलिए भड़की थी क्योंकि लोग उनकी पर्सनल लाइफ में दखल दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल में उनके कमरे की घंटी बार-बार बजाई जा रही थी। साथ ही कई लोग फोटो खिंचवाने के बहाने वहां तक पहुंच गए थे। इन सब से वो अनकंफर्टेबल हो गई। जबकि आयोजकों में से एक अमन निगम का दावा है कि होटल में अंजलि के टीम मेंबर्स के अलावा दो बाउंसर्स भी थे। जो भी हो आयोजकों का कहना है कि अंजलि के मंच छोड़ने से स्पॉन्सर्स काफी नाराज हो गए। इस कारण उन्होंने पूरी पेमेंट नहीं की और ऑर्गेनाइज़र्स को लगभग ₹20 लाख का नुकसान हो गया। दावा है कि इस विवाद के कारण आयोजकों की इमेज को तो ठेस पहुंची ही। साथ ही उन्हें काफी स्ट्रेस का सामना करना पड़ा।
इसलिए उन्होंने अंजलि को ₹1 करोड़ 20 लाख का लीगल नोटिस भेजा है। ₹1 करोड़ उन्हें सामाजिक और मानसिक ठेस पहुंचाने के लिए वहीं ₹20 लाख इवेंट को हुए नुकसान के बदले मांगे गए हैं। आयोजकों की यह भी शर्त है कि अंजलि ना केवल इस नुकसान की भरपाई करें बल्कि पब्लिकली माफी भी मांगे।
उनके ऐसा ना करने पर पुलिस में एफआईआर करवाई जाएगी और अगर किन्हीं वजहों से पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो आयोजकों ने कोर्ट जाने की भी धमकी दी है। वीडियो शूट किए जाने तक अंजलि ने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है। उनका जो भी पक्ष सामने आएगा हम उसकी जानकारी भी लाएंगे।