आप जानते हैं कि बॉलीवुड के एक ऐसी सुपरस्टार एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में शादी कर ली थी। लेकिन सालों तक दुनिया से इस बात को छुपा कर रखा। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि करोड़ों दिलों की धड़कन रही। इस अभिनेत्री को अपनी शादी छिपानी पड़ी और कैसे आज वही एक्ट्रेस भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री बन चुकी हैं। आइए जानते हैं जूही चावला की दिलचस्प कहानी।80 और 90 के दशक में जूही चावला बॉलीवुड का एक बड़ा नाम थी। उनकी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज के लाखों लोग दीवाने थे।
जूही ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म सल्तनत से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद जूही रातों-रात स्टार बन गई। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और उस दौर के लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया। धीरे-धीरे उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में होने लगी।लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में एंट्री हुई मशहूर बिजनेसमैन जय मेहता की। दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 1995 में उन्होंने शादी कर ली। खास बात यह है कि जय मेहता जूही चावला से करीब 7 साल बड़े हैं। हालांकि शादी के बाद भी जूही ने अपनी शादी की खबर को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया था।अब सवाल यह है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
दरअसल जब जूही चावला ने शादी की थी तब उनका करियर अपने चरम पर था। वह लगातार फिल्मों में काम कर रही थी और दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता भी बहुत ज्यादा थी। जूही को डर था कि अगर लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चल गया तो इसका असर उनके फिल्मी करियर पर पड़ सकता है। उन्हें लगता था कि शादीशुदा होने की वजह से फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का नजरिया बदल सकता है। साथ ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने भी कम हो सकते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपनी शादी को कुछ समय तक गुप्त रखने का बड़ा फैसला किया।साल 2020 में फिल्म पत्रकार राजीव मसंत को दिए एक इंटरव्यू में जूही चावला ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उस समय उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू ही की थी और उन्हें लगातार अच्छा काम मिल रहा था। ऐसे में वह अपने करियर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। जूही ने कहा था कि उसी दौरान जय मेहता उनकी जिंदगी में आए थे। वह अपने रिश्तों को भी संभालना चाहती थी और अपने करियर को भी आगे बढ़ाना चाहती थी।
इसलिए उन्हें शादी को कुछ समय तक छिपाना ही सबसे सही रास्ता लगा।आज भले ही जूही चावला फिल्मों में पहले की तरह नजर नहीं आती लेकिन उनकी दौलत और सफलता किसी से छिपी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जूही चावला आज भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब ₹790 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स यानी केकेआर से आता है।
जूही चावला इस टीम की को ओनर हैं और इसी वजह से उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी होती रही है।तो दोस्तों करियर बचाने के लिए अपनी शादी छिपाने वाली जूही चावला आज ना सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है बल्कि भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस होने का गर्व भी उनके नाम है। ऐसी ही और भी दिलचस्प वीडियोस को देखने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टा फीड को।