नीला ड्रम हत्याकांड की दोषी मुस्कान रस्तौगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की हालत सजा के ऐलान के बाद से ही जेल में खराब नजर आ रही है। दोनों परेशान है। भूख प्यास उड़ गई। नींद नहीं आती। खाना लेते हैं लेकिन खाया नहीं जाता। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि अब आगे क्या करने जा रहे हैं? क्या है मुस्कान रस्तोगी का अगला प्लान? क्या उठाएगी कदम? क्या मौत की सजा के ऐलान के बाद इस फैसले के खिलाफ अपर कोर्ट में अपील की जाएगी? कब तक की जाएगी?
कैसे की जाएगी? दरअसल 14 अक्टूबर 2026 को नीला ड्रम हत्याकांड यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड के मामले में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तौगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट ने सजा-ए-मए मौत का ऐलान किया था। कोर्ट के फैसले के बाद लगातार सवाल यह सिर्फ एक महीने का समय बचा है जब हायर कोर्ट में अपील करना है तो मुस्कान कैसे अपील करेगी? क्या प्राइवेट वकील के जरिए अपर कोर्ट में अप्लाई किया जाएगा या फिर सरकारी मशीनरी का ही सहारा लिया जाएगा।
इन तमाम सवालों को लेकर यूपी तक की टीम ने सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट से खास बातचीत की। सभी सवाल पूछे गए जिसका सीधा-सीधा जवाब मिल गया। मुस्कान की बात करें तो मुस्कान को पेपर और कलम दिया गया था लेटर लिखने के लिए अपने परिवार को। क्या उसने कोई लेटर लिखा और क्या अपील की उसका स्टेटस है। अभी कोई पत्र नहीं लिखा है मुस्कान मुस्कान ने। ने केवल यह कहा है कि इन दोनों ने साहिल और मुस्कान ने कि संभवत उनके घर से कोई ना आए तो हम क्योंकि अपील 30 दिन के अंदर होनी है और उसमें छुट्टियां भी काफी है।
ये महीने जो है ये महीना त्यौहार का महीना है। तो हमने न्यायालय को पत्र लिख दिया है। जैसा कि इन लोगों ने कहा है कि सरकारी अपील ही होगी। न्यायालय से हमने सभी डॉक्यूमेंट जजमेंट आदि की कॉपी मांगी है। जैसे ही मिल जाते हैं और अपील हमारी जेल की तैयार हो रही है। उसको हम उच्च न्यायालय में स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के माध्यम से करेंगे। सर क्या अब उसको सरकारी वकील जैसे पहले रेखा चयन की गई थी अब उसको फिर दोबारा से कोई सरकारी वकील दिया जाएगा? क्योंकि उसकी प्रक्रिया यह होती है। यहां से सभी डॉक्यूमेंट स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को भेजे जाएंगे डीएलएस और जेल के माध्यम से।
वहां से सालसा जिसे कहते हैं सालसा से जो वकील अलॉट होंगे वो माननीय उच्च न्यायालय में इसकी अपील देखेंगे। तो मुस्कान को दिए गए थे दो ऑप्शन। या तो प्राइवेट वकील करके वो हायर कोर्ट में अप्लाई कर सकती है या फिर अगर प्राइवेट वकील वाला ऑप्शन मुस्कान नहीं चूज़ करती तो उसे सरकारी वकील भी प्रोवाइड किया जाएगा। अब मुस्कान रस्तौगी से मिलने के लिए उसके परिवार वाले राजी नहीं है। पिछले डेढ़ साल से मुस्कान रस्तौगी जेल में बंद है। लेकिन उससे मुलाकात करने परिवार से कोई नहीं आया। ऐसे में प्राइवेट तरीके से हायर कोर्ट में अपील करना मुस्कान के लिए संभव नहीं है।
सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जाएगा। जेलर की मानें तो अब इस मामले में आगे प्रक्रिया बढ़ती नजर आ रही है। मुस्कान ने कह दिया कि वह सरकारी वकील के जरिए ही हायर कोर्ट में अपील करेगी। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर 2026 को सजा-ए-मौत का ऐलान हुआ था और सिर्फ 1 महीने के अंदर ही मुस्कान को अपर कोर्ट में अपील करनी है। इस बीच त्यौहारों को लेकर कोर्ट की कई छुट्टियां भी हैं।
तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द से जल्द ही हायर कोर्ट में अपील दाखिल कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान रसोगी अपनी बड़ी बेटी से मुलाकात करने के लिए लगातार ख्वाहिश जता रही है। मुस्कान को इसमें भी ऑप्शन दिया गया था कि अगर परिवार वाले मिलने नहीं आ रहे तो वह अपने परिवार के नाम अपनी बेटी के नाम एक लेटर लिख सकती है
जो सीधा जेल से उसके घर जाएगा। लेकिन अभी तक मुस्कान ने ऐसा कोई भी पत्र नहीं लिखा है। आपको बता दें कि 3 मार्च 2025 को मेरठ में सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या की।
हत्या करने के बाद शव के कई टुकड़े किए गए। लगभग 15 टुकड़ों को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट की घोल से सील कर दिया गया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद दोषी मुस्कान रस्तौगी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ हिमाचल की वादियों में घूमने चली गई। वो लगातार शुरुआत में गुमराह कर रही थी। लेकिन जैसे ही इस हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पूरे देश में नीला ड्रम चर्चाओं में आ गया था। और अब इस मामले में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को सजा-ए मौत का ऐलान किया गया है। मेरठ से