Cli

चलती स्कर्पियो से रईस लड़कों को फंसाती थी हनी ट्रैपर श्रद्धा दुबे! ड्राइवर के इन खुलासों से हिल गई पुलिस

Uncategorized

क्या आप जानते हैं कि लिव इन पार्टनर शिवा [संगीत] शर्मा की हत्या में नामजद श्रद्धा दुबे चलती स्कर्पियो से लड़कों को कैसे फंसाती थी? कैसे श्रद्धा सिर्फ 7 दिन में सेलूून मालिक को अपने जाल में उलझा लेती थी। पेट्रोल से लेकर मेकअप तक के खर्चे वसूलने वाली हनी ट्रैपर श्रद्धा दुबे के काले कारनामों का राज किसने खोला है? उत्तर प्रदेश के लखनऊ से फरार होकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने वाली श्रद्धा दुबे पर पुलिस ने कितने का इनाम रखा है?

नमस्कार, मेरा नाम है अंशुल शर्मा और आप देख रहे हैं दैनिक जागरण। युवा व्यवसाय और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य रूप से नामजद श्रद्धा दुबे एक शातिर हनी ट्रैपर है। मॉडल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और ब्यूटीशियंस का चोला ओढ़कर लखनऊ में गलत काम करने वाली श्रद्धा दुबे के काले कारनामों का पर्दाफाश उसकी स्कर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने किया है। ड्राइवर के खुलासे के मुताबिक वह चलती गाड़ी से रईस जादों को निशाना बनाती थी और पेट्रोल से लेकर मेकअप तक के खर्चे वसूलती थी। युवा व्यवसाय शिवा शर्मा की हत्या में बहन रश्मि दुबे के साथ नामजद श्रद्धा दुबे पिछले 10 दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर है। लखनऊ पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है और कोर्ट ने गैर जमाती वारंट जारी किया है। श्रद्धा की स्कर्पियो गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने खुलकर बात की है और कई बड़े खुलासे किए हैं।

ड्राइवर ने बताया है कि श्रद्धा देर रात तक तैयार होकर पार्टीज के लिए निकलती थी और महंगे कैफे तक और क्लबों में जाकर रईस यादव से दोस्ती करती थी। वो चलती स्कर्पियो के शीशे नीचे करके सड़कों पर लड़कों को फंसाती थी। रात के वक्त वो ऐसी जगह गाड़ी रुकवाती थी जहां रईस लोग खड़े रहते थे ताकि लोगों का ध्यान गाड़ी के अंदर आए। टारगेट ट्रैप हो जाने के बाद वह पेट्रोल से लेकर अपने मेकअप तक के सभी खर्चे उन्हीं लोगों से वसूल करती थी। ड्राइवर ने अपनी गवाही में बताया कि एक रात वो श्रद्धा को ब्यूटी पार्लर ले गया था। रात करीब 10:30 बजे पार्लर से निकलने के बाद वो वापस अपार्टमेंट जाने के बजाय विभूति खंड में किसान बाजार के पास कैफे और लॉन्च के पास पहुंची। वहां उसने गाड़ी की स्पीड धीमी कर दी और म्यूजिक तेज करवा दिया। ब्यूटी पार्लर में वो किसी के रेफरेंस के जरिए गई थी। पार्लर से निकलते समय ओनर आया और श्रद्धा गाड़ी में बैठकर किसी को फोन पर बताने लगी कि वहां एक भी रुपया नहीं लगा क्योंकि पारल का मालिक काफी पैसे वाला है और वह उसे फंसाएगी।

इसके बाद श्रद्धा ने महज सात दिनों के अंदर ही सेलूून के मालिक को अपने जाल में पूरी तरह फंसा लिया। ड्राइवर ने आगे बताया कि एक रात हजरतगंज में मोती महल के पास दो ट्रांसजेंडर उनकी गाड़ी में आकर बैठे थे जो कहीं से पार्टी करके लौटे थे। तीनों गाड़ी के अंदर काफी गंदी भाषा में बात कर रहे थे और लड़कों को फंसाकर पैसे ना मिलने पर उन्हें रास्ते से हटाने या मारने की योजना पर चर्चा कर रहे थे। उनकी ऐसे बातें सुनकर ड्राइवर बुरी तरह सहम गया था। लेकिन अपनी नौकरी की मजबूरी के कारण वह सब देखता रहा। जब गाड़ी में डीजल कम होने लगता था तो श्रद्धा किसी को फोन करके बेहद गंदी भाषा

में गालियां देती और धमकी देती थी कि अगर टंकी फुल नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा जिसके कुछ मिनटों बाद ही पैसे आ जाते थे। वारदात के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे के साथ सीतापुर और बहराइच के रास्ते नेपाल बॉर्डर के रुपई हीड़ा पहुंच गई। जहां उसकी गाड़ी एक पार्किंग में बरामद हुई है और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। तो यह थी हनी ट्रैपर श्रद्धा दुबे के काले कारनामों और ड्राइवर द्वारा किए गए बड़े खुलासे से पूरी जानकारी। इस खबर में आपका क्या कुछ कहना है? कमेंट्स करके जरूर बताइएगा। बाकी देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए दैनिक जागरण। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए आज ही डाउनलोड करें जागरण ऐप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *