Cli

गोदभराई के दिन सुनी हुई एक्ट्रेस की गोद, खोया बच्चा, नाम जानकर दंग हो जाएंगे।

Uncategorized

बिंदु ने पर्दे पर भले ही ग्लैमरस और चुलबुली भूमिकाओं से खूब शोहरत हासिल की, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में एक ऐसा दर्द भी था, जिसे वह वर्षों तक नहीं भूल सकीं।

एक इंटरव्यू में बिंदु ने बताया था कि 1977 में वह मां बनने वाली थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों की शूटिंग तक रोक दी थी। लेकिन गर्भावस्था के छह महीने पूरे होने पर कुछ जटिलताओं के कारण उनका मिसकैरेज हो गया।

सबसे भावुक बात यह थी कि अगले ही दिन उनकी गोद भराई की रस्म होने वाली थी।बिंदु ने बताया कि इस घटना ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था। उनके दुख में साथ देने के लिए अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस उनके घर पहुंचे थे।

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी उन्हें एक भावुक पत्र लिखा था। बिंदु ने कहा था कि वह उन लोगों की संवेदना और उन पलों को कभी नहीं भूल सकीं।बाद में उन्होंने मां बनने की कोशिश में टेस्ट-ट्यूब बेबी के इलाज के लिए लंदन जाकर डॉ. पैट्रिक स्टेप्टो से भी इलाज कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली। समय के साथ बिंदु ने इस सच्चाई को स्वीकार किया और अपनी बहनों के बच्चों में खुशी तलाशने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *