Cli

स्वर्ण मंदिर में बिलखकर रोईं सारा अली खान, मां अमृता की ये इच्छा रह गई अधूरी!

Uncategorized

सारा गोल्डन टेंपल में फूट-फूट कर रोईं। सैफ अली खान की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। सारा अली खान को इमोशनल देख फैंस चिंतित हो गए। तस्वीरें हर तरफ वायरल हो रही हैं। फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस सारा अली खान, जो कभी अपनी हंसी से दिल जीतती हैं तो कभी अपनी बातों से सबको अपना बना लेती हैं। लेकिन इस बार सारा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

जिन्होंने फैंस का काफी ध्यान खींचा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हंसती-मुस्कुराती नहीं, बल्कि काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू भरे हुए हैं। वो फूट-फूट कर रो रही हैं। सारा को इतना इमोशनल देख फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर एक्ट्रेस की आंखें क्यों नम हो गईं। तो, चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के को-स्टार आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। दशहरे का मौका था। दोनों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। इस दौरे के दौरान सारा सफेद कपड़ों में नजर आईं। सिर पर दुपट्टा, हाथ जोड़े हुए, और चेहरे पर शांति।लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

दरबार साहिब में अरदास करते वक्त सारा इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।ये भी कहा जा रहा है कि वो श्री हरमंदिर साहिब अपनी मां अमृता सिंह के साथ घूमना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को पवित्र स्थल दिखाने के बारे में भी पूछा था। हालांकि, परिसर के अंदर वीडियो कॉल और रिकॉर्डिंग के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी के कारण उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी, और वो अपने दौरे के दौरान भावुक हो गईं। हालांकि, उनके इमोशनल होने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।इस बीच, सारा ने गोल्डन टेंपल से आयुष्मान खुराना के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों सफेद कपड़ों में हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सारा ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं और सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशी की कामना की।

एक तरफ ये तस्वीर एक शांतिपूर्ण पल दिखाती है, वहीं दूसरी तरफ उनके इमोशनल वीडियो ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है, और कई लोग सारा के लिए प्यार भी जता रहे हैं।अब, सारा और आयुष्मान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बात करें तो ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 9 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक कर रहे हैं।

जबकि करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले नेपाल से बैन की खबर भी सामने आई थी। लेकिन फिल्म भारत में 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। अब देखना ये होगा कि सारा और आयुष्मान की ये जोड़ी पर्दे पर दर्शकों का कितना दिल जीतती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *