Cli

ना सलमान, ना टाइगर, असली निशाना तो रणबीर कपूर थे? घर की रेकी के बाद बड़ा खुलासा!

Uncategorized

एक तरफ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, दूसरी तरफ एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और अब एक ऐसा नाम जिसने फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी है। जी हां, बात हो रही है आलिया भट्ट के पति और कपूर खानदान के चश्मो चिराग और आने वाली फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे रणबीर कपूर की। खबर सामने आई है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के मामले में जिन शूटर्स के नाम सामने आए हैं। उन्होंने रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी। यानी कि अब इस मामले में रणबीर का नाम भी जुड़ गया है। लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिर रणबीर कपूर से किसकी दुश्मनी है? उनका नाम इस पूरे मामले में क्यों सामने आया है? क्या वो भी किसी बड़ी साजिश के दायरे में थे? या फिर शूटर्स कई बड़े बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाने की फिराक में थे? तो आखिर पूरा मामला है क्या? चलिए आसान भाषा में आपको 4:00 pm बॉलीवुड की इस वीडियो में समझाते हैं। दरअसल टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों ने सबसे पहले सलमान खान के घर की रेकी की। वहां कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया।

18 अक्टूबर को टाइगर की गाड़ी पर फायरिंग हुई। इस घटना में टाइगर तो सुरक्षित रहे। जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगने की खबर सामने आई। और अब इसी मामले में एक रिपोर्ट के मुताबिक शूटर्स ने एक्टर रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी। जरा सोचिए जिस इंडस्ट्री में सितारों की चमक, फिल्मों की सक्सेस और करोड़ों की कमाई की चर्चा होती है, वहां अब उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन कहानी का सबसे अहम हिस्सा अभी भी बाकी है कि आखिर रणबीर कपूर ही क्यों? उनसे ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है? क्या इसकी वजह उनकी कोई फिल्म है? किसी से विवाद है? किसी के साथ उनकी नजदीकी या फिर कोई पुरानी दुश्मनी है? या फिर मामला कुछ और ही है। फिलहाल सामने आई रिपोर्ट में रणबीर कपूर को निशाना बनाने की किसी वजह की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रणबीर का नाम ऐसे वक्त पर सामने आया है जब वो अपनी जिंदगी के एक बेहद अहम दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ वो आलिया भट्ट के साथ अपनी फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा में है तो दूसरी तरफ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस किरदार के साथ करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में रणबीर की हर बात, हर बयान और हर सार्वजनिक उपस्थिति पर लोगों की नजर बनी हुई है और हाल ही में उनका बयान काफी चर्चा में रहा था। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर ने यह कह दिया कि अंत सच्चाई और अच्छाई का होता है। जबकि मुहावरा यह है कि अंत में सच्चाई और अच्छाई की जीत होती है।

उनकी इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छुड़ गई। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने सवाल उठाए कि क्या रणबीर भगवान राम जैसे किरदार को निभाने के लिए सही चुनाव है और क्या दर्शक उन्हें इस रूप में स्वीकार कर पाएंगे? इसके अलावा दुर्गा पूजा में कलश के पास पैर लगने से जुड़े एक विवाद को लेकर भी सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी। कुछ लोगों ने उनके धार्मिक आस्थाओं और इमेज को लेकर सवाल उठाए थे और अब सवाल यह है कि रणबीर का नाम इस मामले में क्यों आया है? क्या शूटर्स कई बड़े सितारों के घर की रेकी कर रहे थे? क्या उनका मकसद किसी एक खास व्यक्ति तक पहुंचना था? या वह ऐसे सितारों की तलाश में थे जिनकी सुरक्षा कम हो? अब इन सवालों पर जांच से ही तस्वीर साफ हो सकती है। वहीं सलमान खान के घर की रेकी की खबर पहले सामने आ चुकी है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब रणबीर कपूर के घर की रेकी की रिपोर्ट ने बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। और सोचिए अगर यह खबरें सही साबित होती है,

तो इसका मतलब होगा कि सितारों की पॉपुलैरिटी के साथ उनकी सुरक्षा भी जिम्मेदारी कितनी बड़ी हो जाती है। फिलहाल रणबीर कपूर के खिलाफ किसी खतरे की वजह या उन्हें निशाना बनाने के इरादे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले जांच की पूरी जानकारी का इंतजार करना जरूरी है। लेकिन रणबीर के फैंस के मन में यह सवाल जरूर है कि क्या रामायण की शूटिंग और फिल्म की तैयारियों के बीच उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी होगी? फिलहाल बॉलीवुड की निगाहें जांच पर टिकी है? आपको क्या लगता है? है। क्या इस मामले में कई सितारों को लेकर बड़ी साजिश हो रही है या फिर जांच के बाद तस्वीर कुछ और निकलेगी? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिएगा। ऐसे ही बॉलीवुड की बड़ी खबरों, अनसुनी खुलासों और सितारों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें। नमस्ते, मेरा नाम है वैष्णवी शर्मा और मैं लेकर आ रही हूं मेरा शो अनहद इन वेदा कुबा मुंबई ऑन 24th ऑफ़ अक्टूबर प्रेजेंटेड बाय 4 पी.m. तहजीब। अगर आपको संगीत पसंद है, साहित्य पसंद है और तहजीब पसंद है तो यह शाम आप ही के लिए है। आई कांट वेट टू सी ऑल ऑफ यू। गेट योर टिकट्स फ्रॉम बुक माय शो एंड आई एम सुपर एक्साइटेड टू सी ऑल ऑफ यू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *