Cli

सैफ की पहली बीवी को क्या हुआ? मां के लिए सरेआम रो पड़ीं सारा अली खान!

Uncategorized

[संगीत] सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का बुरा हाल। स्वर्ण मंदिर में बिलक-बिलख कर रोती दिखी एक्ट्रेस। आखिर किस दर्द से गुजर रही है सारा? क्या बचपन से माता-पिता के अलग होने का दर्द आज भी उनके दिल में छिपा है या फिर इस भावुक वीडियो के पीछे कोई और वजह है? और सबसे बड़ा सवाल है क्या सारा सच में भावुक हो गई? या फिल्म के रिलीज़ से पहले इसे प्रमोशन से जोड़कर देखा जा सकता है। वीडियो के नीचे तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। दशहरे के मौके पर सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म उर्दा तीर के कोस्टार आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची। दोनों ने दरबार साहिब में माथा टेका और प्रार्थना की। सारा ने सफेद कपड़े पहने हुए थे और सिर पर दुपट्टा रखा था।

उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए सभी के लिए प्यार और खुशियां और अच्छी किस्मत की कामना भी की। लेकिन दोस्तों इस दौरे के दौरान सारा का इमोशनल वीडियो सामने आया जिसमें उनके आंसू लगातार बहती नजर आए। वो बिलक-बिलख कर रोती दिखी। इस मोमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा तब से लोगों की अलग-अलग राय आनी शुरू हो गई है। कुछ लोग कह रहे हैं ओवरएक्टिंग, कुछ कह रहे इमोशन तो कोई कह रहे हैं कि बचपन का दर्द है जो अब भगवान के सामने निकल रहा है। तो कुछ लोग कह रहे हैं कि यह तो गोल्डन टेंपल का मैजिक है। तो ऐसी क्या अलग बात ही छिड़ चुकी है इस वीडियो को लेकर के? हम आपको यूज़र्स के कमेंट दिखाते हैं।

एक यूजर ने लिखा कि सारा की भावनाओं को जज करना सही नहीं है। उनका बचपन आसान नहीं रहा और माता-पिता के अलग होने जैसी परिस्थितियों का असर किसी इंसान पर लंबे समय तक रह सकता है। हालांकि सारा के इस वीडियो का उनके पारिवारिक जीवन से कोई संबंध है या नहीं ऐसा कहा नहीं जा सकता। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि हर इंसान अपनी जिंदगी में किसी ना किसी परेशानी से लड़ रहा होता है। कैमरे पर मुस्कुराने का मतलब यह नहीं कि इंसान अंदर से भी खुश हो। एक यूजर ने सारा के लिए चिंता जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि वो ठीक हो। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने सारा के आंसुओं पर तंज कसना शुरू कर दिया। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि काश

फिल्मों में भी इतनी एक्टिंग की होती तो शायद फिल्में चल जाती। वहीं एक यूजर ने सवाल उठाया कि क्या सारा किसी गलती के लिए भगवान से माफी मांगने आई है। हालांकि यह केवल सोशल मीडिया यूज़र्स की अपनी-अपनी राय है जो वीडियो के नीचे आ रही है। वहीं एक और कमेंट ने इस पूरे मामले को अलग ही मोड़ दिया। कुछ यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर फिल्म के रिलीज के आसपास ही सितारे धार्मिक स्थलों पर क्यों जाते हैं? अगर किसी जगह को सच में पवित्र मानते हैं तो वहां बिना किसी पेशेवर वजह के भी जाना चाहिए।

वहीं कुछ लोगों ने सारा के इस इमोशनल पल को सच्चा और दिल छू लेने वाला बताया। कहा कि उनके आंसुओं का मजाक बनाने की बजाय उनके इमोशन को समझना चाहिए। उसका सम्मान करना चाहिए। गौर करने वाली बात यह भी है कि सारा और आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और ऐसे में कुछ लोग इस वीडियो को फिल्म की रिलीज से जोड़कर देख रहे हैं कि यह सब फिल्म की रिलीज को लेकर के प्रमोशन करने का एजेंडा है। लेकिन ऐसा कहा नहीं जा सकता कि लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। पर इसको हम प्रमोशन से नहीं जोड़ सकते। पर इसकी वजह क्या है? यह भी अभी तक साफ नहीं हुई है। अब आप बताइए कि क्या सारा के इस इमोशनल पल का सम्मान करना चाहिए या धार्मिक स्थलों पर सितारों के दौरे को लेकर सवाल उठना भी जरूरी है? आपकी इस पूरे मुद्दे पर क्या राय है? अपनी राय जरूर दीजिएगा और ऐसी ही बॉलीवुड अपडेट और किस्से कहानी के लिए बने रहिए इति सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4 पी.m. बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। नमस्ते। मेरा नाम है वैष्णवी शर्मा और मैं लेकर आ रही हूं मेरा शो अनहद इन [संगीत] वेदा कुबा मुंबई ऑन 24th ऑफ़ अक्टूबर प्रेजेंटेड बाय 4 पीm तहजीब। अगर आपको संगीत पसंद है, साहित्य पसंद है और तहजीब पसंद है तो ये शाम आप ही के लिए है। आई कांट वेट टू सी ऑल ऑफ यू। गेट योर टिकट्स फ्रॉम बुक माय शो एंड आई एम सुपर एक्साइटेड टू सी ऑल ऑफ यू। हाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *