बॉलीवुड में जब भी एंटरटेनमेंट, ड्रामा और बेबाक बयानों की बात आती है, तो एक नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। [संगीत] ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत। राखी कब, कहां और क्या बोल दें इसका अंदाजा तो शायद वह खुद भी नहीं लगा पाती। लेकिन इस बार राखी सावंत ने अपनी जिंदगी और अपने परिवार को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जी हां, इस बार राखी की बातों में सिर्फ ग्लैमर नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और अंडरवर्ड के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी जुड़ गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला राखी के परिवार का सलमान खान और दाऊद इब्राहिम से क्या कनेक्शन हो सकता है?
तो चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी आसान भाषा में। राखी सावंत ने हमेशा अपने बचपन और अपनी गरीबी के दिनों पर खुलकर बात की है। वह कभी नहीं छिपाती कि उनका शुरुआती जीवन कितना मुश्किलों से भरा है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने अपने पिता के पेशे को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली बात बताई। राखी ने बताया कि उनके पिता कोई आम इंसान नहीं बल्कि पुलिसविभाग में थे। वह शुरुआत में एक कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुए लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन्होंने तरक्की पाई और पुलिस इंस्पेक्टर तक के सफर को तय कर लिया। और सबसे दिलचस्प बात जब वो इंस्पेक्टर बने तो उनकी ड्यूटी कई बड़ी और हाई प्रोफाइल हस्तियों की सुरक्षा में लगाई गई।
राखी के मुताबिक उनके पिता बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बंदोबस्त यानी उनकी सुरक्षा का एक अहम हिस्सा थे। वो सलमान खान के बॉडीगार्ड दल में शामिल रहे। यही वजह है कि सलमान खान और राखी का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। हमने बिग बॉस से लेकर कई मौकों पर देखा है कि सलमान खान हमेशा राखी सावंत को सपोर्ट करते नजर आते हैं। राखी का भी यही मानना है कि सलमान खान और उनके परिवार बैकग्राउंड और उनके पिता के संघर्ष को बहुत करीब से जानते हैं और शायद इसीलिए भाईजान उनके दिल से इतनी इज्जत करते हैं।
लेकिन दोस्तों कहानी सिर्फ सलमान खान की सुरक्षा तक सीमित नहीं है। राखी ने इसके बाद अंडरवर का एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर हर कोई दंग है। राखी के मुताबिक उनके पिता एक बेहद तेजतर्रार और जांबाज पुलिस अफसर माने जाते थे। उनका रिकॉर्ड इतना बेहतरीन था कि भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने का हाई प्रोफाइल केस भी उन्हीं के पिता को सौंपा गया था। सोचिए जिस दाऊद इब्राहिम के नाम से पूरी दुनिया वाकिफ है उसे पकड़ने की जिम्मेदारी किसी वक्त राखी सावंत के पिता के कंधों पर थी। हालांकि राखी ने यह भी बताया कि यह केस कभी सुलझ नहीं पाया और दाऊद कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका और दाऊद का ना पकड़ा जाना उनके पिता के पूरे करियर का एक बहुत
बड़ा मलाल भी रहा। अब बात जब इतनी गंभीर हो रही थी तो राखी सावंत ज्यादा देर तक सीरियस कैसे रह सकती हैं? बस फिर क्या था इस गंभीर किस्से को सुनाते सुनाते राखी अचानक अपनी वही पुरानेजाने पहचाने मजाकिया और ड्रामेटिक अंदाज में लौट आई।
दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए कैमरे के सामने हंसते हुए एक बयान दे डाला जिसने सबको हंसने पर भी मजबूर कर दिया और सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छेड़ दी। राखी ने बड़े बिंदास अंदाज में कहा दाऊद इब्राहम कहां है यह किसी को खबर नहीं है। सिर्फ मुझे खबर है। और इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी चीर परिचित हंसी के साथ हाथ जोड़ते हुए कहा ए भाई मुझे मत पकड़ना। अब भले ही राखी ने दाऊद के ठिकाने वाली इस बात पे सिर्फ एक जोक या चुटकुला के तौर पर पेश कर दिया लेकिन उनके पिता की पुलिस वाली जिंदगी सलमान खान की सुरक्षा का जिम्मा और अंडरवर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के केस सेजुड़े इस खुलासे ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।
तो यह था राखी सावंत का वो नया खुलासा जिसे एक बार फिर उन्हें सुर्खियों के केंद्र में लाकर रख दिया है। क्या आपको लगता है कि राखी के किस्से हमेशा की तरह सिर्फ एंटरटेनमेंट है या वाकई