बॉलीवुड में एक फायरिंग की घटना कई बड़े सितारों की सिक्योरिटी पर सवाल खड़े कर रही है। टाइगर श्रोफ की कार पर हुई फायरिंग की जांच अब एक ऐसे खुलासे पर पहुंची जिसने पूरे मामले को एक नया एंगल ही दे दिया। जिसने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ दिया। पुलिस सोर्सेस की मानें तो आरोपियों की शुरुआती निशाने की बात की जाए तो वह सलमान खान हो सकते हैं। लेकिन आखिरी वक्त पर प्लान क्यों बदला और टाइगर श्रॉफ इस मामले में कैसे निशाना बने? चलिए पूरी कहानी आपको समझाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जांच में सामने आया कि
आरोपियों ने सलमान खान के घर के आसपास रेकी की थी। यहां कड़ी पुलिस सुरक्षा देखकर कथित तौर पर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों की भी रेकी की जाने का उसमें दावा हुआ। हालांकि इन सभी सितारों को हमले का अंतिम निशाना चुने जाने का कोई भी ऑफिशियली स्टेटमेंट सामने नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर टाइगर श्रोफ की जो गतिविधियां थी उसके बारे में जानकारी दी। पुलिस सोर्सेस की मानें तो सोशल मीडिया पोस्ट और फैन पेज के जरिए उन्होंने टाइगर के ज वाले जो फुटबॉल मैदान में जिसमें वह खेलते हैं उसकी जानकारी ली और इसी जानकारी के बाद टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
इसके बाद 18 अक्टूबर को जू में टाइगर की कार पर फायरिंग हुई। अभिनेता सुरक्षित तो हैं जबकि घटना से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका और नेटवर्क अभी जांच के घेरे में है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब कथित साजिश आरोपियों के संपर्क और हथियार पहुंचाने में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें इस पूरी घटना के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों की सुरक्षा पर ध्यान पुलिस दे रही है। फिलहाल जांच से जुड़ी जो जानकारी हैं, पुलिस सोर्सेज और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इसलिए इन्हें पुख्ता नहीं किया जा सकता। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार इस कथित साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल है और अब जांच में सामने क्या कुछ आएगा? पुलिस की जांच और ऑफिशियली स्टेटमेंट से ही यह पूरे मामले की फोटो साफ हो पाएगी।