Cli

सिनेमा जगत में पसरा मातम! साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी हस्ती का हुआ निधन!

Uncategorized

साउथ सिनेमा से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया। जिनकी धुनों पर कभी सिनेमाघरों में तालियां गूंजती थी। जिनकी संगीत ने रजनीकांत जैसे सुपरस्टार की एंट्री को यादगार बनाया। आज वही संगीतकार देवा हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया और उनके फैंस को लेकर फिल्मी सितारों तक सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आखिर देवा का संगीत इतना खास क्यों था और उनके जाने से तमिल सिनेमा ने क्या खो दिया? चलिए बताते हैं। दरअसल 17 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में देवा ने अंतिम सांस ली। उन्हें प्यार से मीठी संगीत की हवा लोग कहते थे। करीब चार दशकों तक के करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की 400 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उनकी धुन में ऐसा जादू था कि गाने रिलीज होने के कई साल बाद भी लोगों की जुबान पर बने रहते थे। देवा की पहचान बनाने में रजनीकांत की फिल्मों का एक बड़ा योगदान रहा है।

अन्ना मलाई और बादशाह जैसी फिल्मों में उनका संगीत खूब पसंद किया गया। सबसे खास बात यह है कि रजनीकांत की फिल्मों के लिए तैयार किया गया उनका मशहूर सुपरस्टार इंट्रो म्यूजिक आज भी उनकी पहचान से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा कई फिल्मों के गानों ने दर्शकों के दिल में उनके प्रति खास जगह बनाई। देवा के निधन पर कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता विजय सेतुपति ने उनके संगीत को याद करते हुए दुख जताया। वहीं और म्यूजिक सिंगर और आर्टिस्ट ने भी उनकी निधन पर शोक जताया है।

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के कार्यालय की ओर से भी एक शोक संदेश जारी किया गया है। विजय सिर्फ एक कंपोजर नहीं थे बल्कि उन्होंने चेन्नई की लोकप्रिय गाना म्यूजिक शैली को मेन स्ट्रीम सिनेमा तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और संगीत के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले। आज देवा भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी बनाई धुनें हमेशा फैंस के दिल में जिंदा रहेंगी। यही एक सच्चे कलाकार की पहचान है। वह दुनिया से तो चला जाता है लेकिन उसका संगीत कभी भी खामोश नहीं होता। हम भी अपनी टीम की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *