शादी से पहले कोर्ट पहुंची कृति सेनन। परम सुंदरी ने मांगी अदालत से मदद। क्या वेडिंग की चर्चाओं के बीच आई नई मुसीबत? क्या 36 की हसीना की बड़ी मुश्किलें? एक्ट्रेस को लेकर चिंता में आए फैंस। आखिर क्या है यह पूरा मामला? जी हां, शादी से पहले अगर कोई कोर्ट पहुंच जाए तो हैरानी होना लाजमी है और जब बात बॉलीवुड सेलिब्रिटी की हो तो हलचल भी अपने आप बढ़ जाती है। बॉलीवुड के परम सुंदरी कृति सेनन को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और वह भी उस वक्त जब एक्ट्रेस की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
अब अदालत का नाम सुनते ही फैंस एक्ट्रेस को लेकर चिंता में आ गए हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जहां उन्होंने अपनी याचिका में मांग की है कि उनके नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों का परमिशन के बिना गलत इस्तेमाल ना किया जाए। लेकिन सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आज के दौर में किसी की नकली तस्वीरें और वीडियो बनाना काफी आसान हो गया है।
कई बार किसी सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल फेक एड्स या दूसरे बिजनेस एक्टिविटी में भी उनकी इजाजत के बिना किया जा सकता है। ऐसे में कृति अपनी पहचान पर अपने राइट्स की सुरक्षा चाहती है। आपको बता दें जनवरी 2026 में उनकी बहन नपुर सेनन की सिंगर स्टेबिन बेन से शादी हुई थी। इसी दौरान कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की मौजूदगी की चर्चाओं ने भी फैंस के बीचहलचल बढ़ा दी थी। लोगों ने तो मान लिया था कि अब अगली बारी कृति की ही है।
अब ऐसे में यह खबर सुनकर फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता सता रही है। आपको बता दें इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि पर्सनालिटी राइट से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए इस मुद्दे पर कानूनी पहलुओं को विस्तार से समझने की जरूरत है। अदालत ने कृति के वकील से पुराने अदालते फैसलों, रिसर्च पेपर और इस विषय पर अपनी राय के साथ एक डिटेल रिपोर्ट पेश करने को कहा है। और अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।
एक्ट्रेस की शादी की चर्चाओं के बीच आई इस खबर पर आपको बता दें कृति ने पहले ही साफ किया था कि वह शादी के लिए किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। मार्च में एक प्रोग्राम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या जल्द ही उनकी शादी के वीडियो भी देखने को मिलेंगे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि क्या आप मुझसे यह सवाल पूछने वाली चाची जी बन रही है? कम ऑन। जिंदगी में शादी के अलावा भी बहुत कुछ है। कृति का कहना था कि वह शादी तभी करेंगी जब उन्हें सही समय लगेगा। वैसे कृति अकेली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं है जिन्होंने अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया हो। इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे जैसे अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार भी पर्सनालिटी राइट्स को लेकर कोर्ट पहुंच चुका है। एआई और डी फेक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ये मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल एक तरफ कृति अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है। तो दूसरी तरफ उनकी शादी को लेकर अटकलें भी जारी हैं। लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से शादी की कोई डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में सबकी नजरें 29 अक्टूबर पर टिकी है कि कोर्ट में आगे क्या होता [संगीत] है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2