लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध सामने आए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ … है कि वह गैंगस्टर्स के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली रैकेट चलाती थी. घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा और अन्य नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम…घोषित किया गया है. इस बीच रायबरेली में रह रहे श्रद्धा के पिता ने बेटी से पल्ला झाड़ लिया है.
एसपी दुबे ने बताया कि श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रायबरेली से ही हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनका उससे कोई संपर्क नहीं रहा. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिकपिता की दूसरी शादी के बाद से ही श्रद्धा और उसके पिता के बीच तल्खी आ गई थी. इसी विवाद के चलते श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ जिला छोड़कर लखनऊ शिफ्ट हो हो गई थी और वहीं रहने लगी थी.
चर्चा यह भी है कि पिता और पुत्री के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद कुछ दिन पहले ही सुलझा था, जिसके बाद श्रद्धा हाल ही… में अपने पिता से मिलने रायबरेली भी आई थी. लेकिन, शिवा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पिता एसपी दुबे ने सामने आकर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया. … फिलहाल, चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है. वारदात के बाद से मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत सभी नामजद आरोपी फरार हैं. पुलिस क… प्रशासन ने 13 तारीख को श्रद्धा और अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. आरोपियों के नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है.