Cli

आप वर्जिन हो? करण जोहर केसवाल पर सलमान ने दिया तगड़ा जवाब, सबकी बोलती हो गई बंद

Uncategorized

सलमान की वर्जिनिटी पर सवाल उठे। करण जौहर ने पूछा, “क्या आप वर्जिन हैं?” सवाल सुनते ही भाईजान शर्म से लाल हो गए। अचानक सलमान के चेहरे का रंग उड़ गया। एक्टर ने केजो को करारा जवाब दिया। सलमान का जवाब सुनकर फैंस भी हैरान हैं।हां, एक बार फिर सलमान खान और करण जौहर की जोड़ी चर्चा में है। लेकिन किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक सवाल और एक जवाब की वजह से। उनके बीच की बातचीत ऐसी थी कि फैंस की उत्सुकता बढ़ गई। जहां एक तरफ भाईजान ने 60 साल की उम्र में शादी नहीं की है, वहीं अब उनकी वर्जिनिटी पर सवाल उठ रहे हैं। और करण का यह सवाल जंगल की आग की तरह वायरल हो गया। तो चलिए आपको यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण सीजन 9 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें सलमान खान के साथ ऐसी बातचीत देखने को मिली जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। करण ने शो के पहले गेस्ट भाईजान से ऐसा सवाल पूछ लिया कि आप भी सोचेंगे कि आखिर ये क्या पूछ लिया। वहीं सलमान भी चुप नहीं रहे और उन्होंने अपने ही अंदाज में करण की बोलती बंद कर दी। चलिए बताते हैं आखिर क्या हुआ जो शो रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गया

।दरअसल, करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण के नौवें और आखिरी सीजन के साथ लौट रहे हैं। इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान हैं, और रिलीज हुए प्रोमो में दोनों के बीच की मस्ती साफ नजर आ रही है। जब भाईजान की एंट्री होती है तो स्वागत तो खास होना ही है। करण बहुत ही शानदार अंदाज में भाईजान का स्वागत करते हैं। करण कहते हैं कि एक समझदार व्यक्ति ने कभी कहा था, “हो गया भाई।” तो अपने आखिरी सीजन की शुरुआत करने के लिए सलमान से बेहतर कौन हो सकता है? इसके बाद सलमान एंट्री करते हैं और सीधा जाकर करण की कुर्सी पर बैठ जाते हैं। करण पूछते हैं कि क्या वो उनके सामने बैठ जाएं। इस पर सलमान मजाक में कहते हैं, “कॉफी विद करण के बाद, अब कॉफी विद सलमान।” और बस, इस बात पर सभी हंसी से लोटपोट हो गए।लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया, जब बातचीत के दौरान करण जौहर सलमान खान से एक सवाल पूछते हैं: “क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?” और बस?

भाईजान ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया।कंट्रोल, भाई, कंट्रोल।अब करण के इस सवाल पर सलमान का यह जवाब प्रोमो का सबसे ज्यादा चर्चित हिस्सा बन गया है। और इंटरनेट पर भी हॉट टॉपिक बना हुआ है। हालांकि, यह पूरी बातचीत मजाकिया अंदाज में पेश की गई है। यह तो सभी जानते हैं कि करण और सलमान के बीच ऐसी चुहलबाजी पहली बार नहीं हुई है।साल 2013 में, कॉफी विद करण के चौथे सीजन के दौरान, करण ने सलमान से उनकी वर्जिनिटी के बारे में सवाल किया था। तब सलमान ने मजाक में कहा था कि वह वर्जिन हैं और खुद को शादी के लिए बचा कर रख रहे हैं। अब इतने सालों बाद फिर से उसी तरह का सवाल सामने आने से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।इसके अलावा, प्रोमो में आगे चलकर करण सलमान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वह काफी कंट्रोल में लगते हैं। इस पर सलमान जवाब देते हैं कि जो सलाह उन्होंने दूसरों को दी थी, अब समय आ गया है कि वह खुद उस पर अमल करें।

वहीं, शो के आखिरी सीजन को लेकर भाईजान करण की टांग खींचते हुए कहते हैं कि वह हर बार यह कहकर कि यह आखिरी सीजन है, सभी को शो में बुलाते रहते हैं।करण कहते हैं कि वह वापस नहीं आएंगे, जिस पर सलमान फिल्मी अंदाज में कहते हैं, करण, मत जाओ।आपको बता दें कि करण ने इस सीजन को अपना आखिरी सीजन बताया है। सलमान के अलावा प्रोमो में कई अन्य सितारों के भी आने की चर्चा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाईजान और करण के बीच की यह मस्ती शो में और क्या-क्या मजेदार पल लेकर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *