Cli

क्यों ‘गुस्सा’ करती हैं जया बच्चन? काजोल की बहन ने खोला राज़!मचा घमासान।

Uncategorized

जया बच्चन को इतना गुस्सा क्यों आता है? वे अक्सर पैप्स के साथ बहस में पड़ जाती हैं। काजोल की बहन ने एक बड़ा राज़ खोला है। अभिनेत्री ने मिसेज बच्चन के बारे में क्या कहा? तनीषा मुखर्जी का बयान वायरल हो गया है।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन और पैपराजी के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। कभी वे तस्वीरें लेने के तरीके से परेशान होती हैं, तो कभी कैमरे पर पैपराजी को डांटते हुए देखी जाती हैं। जया बच्चन अक्सर अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उनके ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जया बच्चन पैपराजी पर इतना गुस्सा क्यों करती हैं? अब इस सवाल का जवाब काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पैप्स से जया बच्चन को परेशान न करने की अपील भी की है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल, जैसे ही दुर्गा पूजा का त्योहार आता है, मुंबई में मुखर्जी परिवार की खुशी और भक्ति देखने लायक होती है। हर साल कई बड़े बॉलीवुड सितारे उत्तर मुंबई दुर्गा पूजा में देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। रानी मुखर्जी, काजोल और अयान मुखर्जी सहित कई परिवार के सदस्य इस पूजा का हिस्सा बनते हैं। इस बीच, जया बच्चन भी हर साल इस कार्यक्रम में शामिल होती हैं। ऐसे में पूजा के दौरान सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस और पैपराजी की भीड़ जुटना तो लाजमी है। लेकिन इस बार तनीषा मुखर्जी ने पहले ही सभी को एक जरूरी बात समझा दी है। मुंबई में हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, तनीषा ने मीडिया और जनता से दुर्गा पूजा के दौरान एक-दूसरे का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस साल और भी ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है, इसलिए सभी को समझदारी से काम लेने की जरूरत है। भीड़ के बीच सबसे जरूरी है इंसानियत दिखाना और दूसरों की सहूलियत का ख्याल रखना।

लेकिन तनीषा की बातों में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब उन्होंने जया बच्चन का जिक्र किया। तनीषा ने पैपराजी के साथ मजाक में लेकिन साफ कहा, इस साल जया आंटी को परेशान मत करना। मैंने खुद देखा है कि मीडिया वाले उन्हें जानबूझकर परेशान करते हैं। आप लोग बहुत शरारती हैं। आप में से कुछ फोटोग्राफर जानबूझकर उनके पास जाते हैं और उन्हें उकसाते हैं। प्लीज हमारी पूजा में ऐसा मत करना।

तनीषा के इस बयान ने एक बार फिर जया बच्चन और पैपराजी के बीच की बहस को सुर्खियों में ला दिया है। उनकी बातों से साफ है कि वह पूजा के दौरान किसी भी तरह का हंगामा नहीं चाहतीं। वह चाहती हैं कि सभी लोग शांति से त्योहार मनाएं और किसी भी सेलिब्रिटी को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। वैसे, जया बच्चन ने पहले भी कई बार पैपराजी कल्चर पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कैमरे के सामने लोगों के व्यवहार और तस्वीरें लेने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। जया को कई बार फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए भी देखा गया है। जिसके बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। वहीं, जया बच्चन ने कई बार यह भी कहा है कि उन्हें इस तरह की फोटोग्राफी पसंद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *