Cli

एक्ट्रेस मधु ने क्यों सरेआम नाना पाटेकर को मारा था थप्पड़?एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मचा चकचार

Uncategorized

नाना पाटेकर अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था।

यशवंत’ फिल्म में एक्ट्रेस मधु और नाना पाटेकर पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया।

मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के साथ काम करते हुए मैं मेथड एक्टर बन गई थी। एक सीन में मुझे ग्लिसरीन इस्तेमाल करना था, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि इसे महसूस करो, आंसू अपने आप आने चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। तब उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। उन्होंने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मेरी आंखों से अपने आप आंसू आ गए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *