फ्लाई दुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आई आपात स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट बी295 ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेजी से अपनी ऊंचाई कम करनी शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में विमान करीब 37,000 फीट से उतर कर लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई तक आ गया। हालात बिगड़ते देख चालक दल ने तुरंत 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव कर दिया। यह कोड विमान में सामान्य आपात स्थिति का संकेत देता है
। जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बी295 ने लंदन [संगीत] के हथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल फाइव से सुबह करीब 11:50 पर उड़ान भरी थी। विमान को अमेरिका के शिकागो स्थित ओहारी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना था। यह उड़ान करीब 8 घंटे 40 मिनट की थी। [संगीत] फ्लाइट में बोइंग 777 200 ईआर विमान इस्तेमाल किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान करीब 30 साल पुराना बताया जा रहा है। उड़ान भरने के लगभग 1 घंटे बाद विमान करीब 37,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था।
लेकिन इसके कुछ देर बाद ही अचानक विमान तेजी से नीचे उतरने लगा। विमान की ऊंचाई में इतनी तेज गिरावट के बाद यात्रियों और क्रू के बीच भी चिंता की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान के इमरजेंसी कोड 7700 को एक्टिव किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में अचानक किसी तरह की परिचालन संबंधी समस्या सामने आई थी। हालांकि समस्या की सटीक वजह क्या थी? इसकी पुष्टि जानकारी अभी फिलहाल सामने नहीं आई है। पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान की ऊंचाईकम की और फिर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ लगातार संपर्क में रहे। उस वक्त विमान आयरलैंड के मध्य हिस्से के ऊपर उड़ रहा था। विमान सीधे आगे की दिशा में बढ़ रहा था और पायलट हालात का आकलन कर रहे थे।
आपात स्थिति को देखते हुए विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने के विकल्पों पर भी विचार किया गया। इन विकल्पों में आयरलैंड का शैनन एयरपोर्ट और डबलिन एयरपोर्ट शामिल था। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर विमान को वापस लंदन के हथ्रो एयरपोर्ट ले जाने का विकल्प भी मौजूद था। हालांकि राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। विमान को भी किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर फ्लाइट बी295 को किस वजह से अचानक इतनी तेजी से अपनी ऊंचाई कम करनी पड़ी और आखिरकार विमान को कहां उतारने का फैसला किया गया। एक तरफ विमानन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है तो दूसरी तरफ उड़ान के दौरान सामने आने वाली ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं। हालांकि बीए 295 की इस घटना में फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ब्रिटिश एयरवेज और संबंधित विमानन अधिकारियों की ओर से इस तकनीकी या परिचालन