एक मशहूर एक्टर का घर भुतहा है। वो रात में लाइट जलाकर सोता है। उसकी बेटी को अनजान परछाई दिखती है। एक्टर का परिवार डर में जी रहा है। होस्ट के बयान के बाद फैंस डरे हुए हैं। भूत-प्रेत की कहानियों ने सबके होश उड़ा दिए।क्या मशहूर एक्टर और होस्ट का घर सच में भुतहा है? रात में लाइट जलाकर सोना, उसकी बेटी का कमरे में अजीब महिला को देखना। और जब एक्टर ने यह पैरानॉर्मल अनुभव शेयर किया तो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सितारे भी दंग रह गए।
मामला इतना डरावना था कि सुनने वालों के चेहरों पर साफ तौर पर डर दिखाई दे रहा था।दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवें सीजन में फिल्म ‘द वन’ की टीम पहुंची थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी इस खास एपिसोड का हिस्सा बने। हमेशा की तरह शो में खूब मस्ती, डांस और हंसी-मजाक चल रहा था। लेकिन बातचीत अचानक डरावनी हो गई जब कपिल शर्मा ने सितारों से पूछा कि क्या उन्हें कभी कोई भुतहा या पैरानॉर्मल अनुभव हुआ है?
सवाल सुनकर तमन्ना भाटिया ने अपना मजेदार जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भूतों से ज्यादा इंसानों से डर लगता है। एक्ट्रेस का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीं, श्वेता तिवारी ने कहा कि वह कभी भी आत्माओं में विश्वास नहीं करतीं।इसके बाद बारी थी सिद्धार्थ मल्होत्रा की। दिल्ली में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि उनके पड़ोस में एक घर था जिसे लोग भुतहा मानते थे। उस घर को लेकर बच्चों में तरह-तरह की कहानियां फैली हुई थीं। उस समय ऐसे घरों की कहानियां उनका डर और भी ज्यादा बढ़ा देती थीं।
लेकिन इसके बाद मनीष पॉल ने जो कहानी शेयर की, उसने सबका ध्यान खींच लिया। मनीष ने साफ कहा कि उन्हें सच में भूतों से डर लगता है और वह आज भी लाइट जलाकर सोना पसंद करते हैं। मतलब, जो आदमी पर्दे पर लोगों को हंसाता है, मनीष पॉल खुद अंधेरे से डरता है
।मनीष ने बताया कि जब उनकी बेटी छोटी थी, तो वह अक्सर अपने कमरे में एक महिला की मौजूदगी की बात करती थी। उनकी बेटी कहती थी कि एक लेडी उसके साथ कमरे में बैठी है। जाहिर है, एक पिता के लिए अपनी छोटी बच्ची के मुंह से ऐसी बातें सुनना डरावना हो सकता है। शो में मौजूद सभी लोग भी मनीष की यह कहानी सुनकर हैरान रह गए।हालांकि कहानी डरावनी थी, लेकिन मनीष ने इसे अपने मजेदार अंदाज में सुनाया, जिससे डर के साथ-साथ खूब हंसी भी आई।
चाहे सिद्धार्थ का बचपन का भुतहा घर हो, तमन्ना का इंसानों से डरना हो, श्वेता का आत्माओं में विश्वास न करना हो, या मनीष पॉल की बेटी का कमरे में एक लेडी को देखना हो। सितारों के इन किस्सों ने एपिसोड में डर और हंसी का ऐसा तड़का लगाया कि बातचीत फैंस के लिए वाकई दिलचस्प बन गई।अब सवाल यह है कि मनीष पॉल ने जो कुछ भी कहा वह सच था या उन्होंने बातों में तड़का लगाने के लिए कोई कहानी गढ़ दी। यह तो खुद एक्टर ही जानते हैं। लेकिन लोगों को यह कहानी काफी दिलचस्प और मनोरंजक लगी।