अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिलहाल शो ‘राइज़ एंड फॉल’ (Rise and Fall) में नज़र आ रही हैं और काफी विवाद बटोर रही हैं। इस बीच स्वरा भास्कर ने अपनी एक फिल्म के डायरेक्टर को बेनकाब किया है। फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल ऐसा माहौल है और लोगों के बीच एक तरह की दहशत है कि न जाने कौन कब आकर किसे बेनकाब कर दे। अब स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के डायरेक्टर का खुलासा किया है।स्वरा भास्कर ने बताया कि उस समय उनकी उम्र 20 साल थी और एक
दिन डायरेक्टर अचानक उनके कमरे में आ गए और उनसे कहा कि वे उनके साथ एक रोमांटिक सीन का रिहर्सल करना चाहते हैं। स्वरा भास्कर ने डायरेक्टर से पूछा कि रिहर्सल में कौन-कौन शामिल होगा? डायरेक्टर ने जवाब दिया कि सिर्फ तुम और मैं होंगे; यह सुनकर स्वरा भास्कर घबरा गईं। उनका कहना है कि अगर रिहर्सल है, तो उसमें सभी को शामिल होना चाहिए, यानी कलाकारों और कैमरामैन को, ताकि यह समझा जा सके कि सीन को कैसे फिल्माया जाएगा।
स्वरा भास्कर का कहना है कि डायरेक्टर उन पर लगातार दबाव बनाते रहे और कहते रहे कि हम दोनों अकेले में इस सीन पर चर्चा करेंगे।यह डायरेक्टर यहीं नहीं रुके। स्वरा ने खुलासा किया कि एक रात यह डायरेक्टर शराब के नशे में उनके कमरे में आए, और जब मैंने पूछा, “क्या हुआ सर?”, तो डायरेक्टर ने कहा, “मैं तुम्हें गले लगाना चाहता हूँ।” स्वरा भास्कर ने कहा, “नहीं सर, मैं ऐसा नहीं कर सकती।” स्वरा कहती हैं कि उस समय वह 20 साल की थीं
और उस स्थिति से बेहद डर गई थीं।अब चूँकि स्वरा भास्कर ने फिल्म का नाम ले लिया है, इसलिए हर कोई जानता है कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के डायरेक्टर आनंद एल. राय हैं। तो क्या स्वरा ने खुद आनंद एल. राय का ही पर्दाफाश किया है? इसके अलावा, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा, स्वरा के बॉयफ्रेंड थे। इसलिए कहा जा सकता है कि वहाँ स्वरा की सुरक्षा के लिए उनका अपना कोई
मौजूद था।सोशल मीडिया पर स्वरा के इस खुलासे के बाद लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें यह सब अब क्यों उजागर करना पड़ रहा है? वह सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव हैं, वह ये बातें कभी भी कह सकती थीं। लेकिन उन्हें ‘राइज़ एंड फॉल’ में कंट्रोवर्सी की ज़रूरत है, इसीलिए स्वरा अब यह सब कह रही हैं। वरना वह 2019 में ‘मी टू’ (Me Too) मूवमेंट के समय भी इस पर बोल सकती थीं, जब इतनी सारी अभिनेत्रियाँ आगे आई थीं।