Cli

गोविंदा के नाम का सिंदूर…रानी स्वर्णकार पर तिलमिलाई दिव्या खोसला कुमार, कह दी चौंकाने वाली बात, मचा चकचार।

Uncategorized

रानी स्वर्णकार और गोविंदा के रिश्ते को लेकर सुनीता ने पहले ही बहुत कुछ कह दिया है। कश्मीरा ने भी काफी इशारे किए हैं, यहां तक कि रानी स्वर्णकार को घर तोड़ने वाली तक कहा है। और अब, दिव्या खोसला कुमार भी उनकी टीम में शामिल हो गई हैं।भूषण कुमार की पत्नी, दिव्या खोसला कुमार ने आज फिर से पोस्ट करके कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज कसा।

दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि हम अपनी पर्सनल लाइफ में जो भी करते हैं, वो हमारी अपनी पसंद है। लेकिन हम एक समाज में रहते हैं। इसलिए, हमें समाज की सीमाओं के अंदर ही रहना चाहिए।एक लड़की आपके साथ किसी धार्मिक जगह पर जाती है, फिर इस तरह झुकती है कि उसकी मांग में सिंदूर लग जाए, और मीडिया को उन्हें एक कपल के तौर पर दिखाने के लिए एक स्टोरी मिल जाए।

आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं, और फिर वही लड़की आपकी जिंदगी की अंदरूनी बातों पर कमेंट करती है। क्या आपको लगता है ये कोई मजाक है? कम से कम धर्म को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल मत करो। क्या तुम्हें सिंदूर का महत्व पता है? एक शादीशुदा भारतीय महिला के लिए, सिंदूर सबसे पवित्र और शक्तिशाली प्रतीक है। मैं उन सेलेब्रिटीज से भी घृणा करती हूं जो ऐसी चीजों का समर्थन कर रहे हैं।कुछ इस तरह से दिव्या खोसला कुमार ने ये पोस्ट किया। मतलब, उन्होंने कहा कि रानी स्वर्णकार खुद ही ये कंट्रोवर्सी क्रिएट कर रही हैं।

वो खुद को मीडिया के सामने गोविंदा की पत्नी के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने जानबूझकर सिंदूर लगाया ताकि उनके और गोविंदा के कपल होने की खबरें बनें।दूसरे शब्दों में, रानी स्वर्णकार इस कंट्रोवर्सी को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, गोविंदा का परिवार बहुत परेशान है। उन्होंने इस बारे में पूरी तरह से बोलना बंद कर दिया है।

दूसरी तरफ, रानी स्वर्णकार अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में पोस्ट कर रही हैं। आज, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म, रूपा के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि यह जल्द ही आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *