Cli

इस एक फैसले ने त;बा;ह कर दी आलिया की मां सोनी राजदान की जिंदगी, जानकर दिल दहल जाएगा।

Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जहां हाल ही में प्रोड्यूसर बनी है और उन्होंने चार नए एक्ट्रेस को लॉन्च किया है जिसकी वजह से वो भी टाउन में खूब सुर्खियों में है। वहीं उनकी मां सोनी राजदान भी अब खबरों का हिस्सा बन गई हैं। अब जैसा कि आलिया भट्ट की मां बनने से बहुत पहले सोनी राजदान खुद बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिनके अभिनय की अपनी अलग पहचान थी।

लेकिन जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जब शादी हुई और शादी के बाद जैसे उनके करियर की रफ्तार अचानक थम ही गई। महेश भट्ट से शादी के बाद सोनी के हाथ से फिल्में कम होने लगी और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उन्हें कहीं से यह फीडबैक मिलने लगा कि अब यह किसी की पत्नी है।

इन्हें काम करने की जरूरत ही क्या है? सोचिए एक एक्ट्रेस जिसने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई हो उसे सिर्फ इसलिए काम से दूर कर दिया जाए क्योंकि अब वो किसी मशहूर फिल्म मेकर की पत्नी है। तो अब सोनी राजदान ने खुद इस दर्द को याद करते हुए बताया है कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तब वो अच्छा काम कर रही थी। लेकिन अचानक से शादी हो गई और काम मिलना भी बंद हो गया। इस बात पर उन्हें बहुत गुस्सा आता था। ऐसे में सोने राजदान की कहानी को समझने के लिए हमें कुछ साल पीछे जाना होगा। उस दौर में बॉलीवुड में महेश भट्ट का नाम तेजी से बड़ा हो रहा था। महेश भट्ट एक फिल्म मेकर थे और उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। सोनी राजदान और महेश भट्ट की मुलाकात हुई।

दोनों करीब आए और आखिरकार 1986 में दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन इस शादी के बाद सोनी के सामने एक अजीब मुश्किल खड़ी हो गई। वो अब सिर्फ सोनी राजदान नहीं रह गई थी। लोग उन्हें महेश भट्ट की पत्नी के रूप में देखने लगे और यही चीज शायद उन्हें सबसे ज्यादा चुभती भी थी क्योंकि एक तरफ वो एक अदाकारा थी और दूसरी तरफ उनकी पहचान उनके पति के नाम से जुड़ने लगी। सोनी ने बाद में कहा कि पूरी जिंदगी उन्हें किसी ना किसी की पहचान से जोड़कर देखा गया।

कभी महेश भट्ट की पत्नी तो कभी आलिया भट्ट की मां। जबकि वह चाहती थी कि लोग उन्हें उनके काम से पहचाने। लेकिन महेश भट्ट की कहानी में सोनी राजदान से पहले भी एक एक्ट्रेस आई थी जिनके साथ उनका रिश्ता बॉलीवुड की सबसे चर्चित और दर्दनाक कहानियों में गिना जाता है। नाम था परवीन बादी। परवीन उस दौर की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक थी। उनकी खूबसूरती, उनका स्टारडम और फिल्मों में उनका अंदाज सब कुछ अलग था। लेकिन उनकी जिंदगी में महेश भट्ट की एंट्री के बाद कहानी ने एक बेहद मुश्किल मोड़ लिया। दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया। एक समय ऐसा भी आया जब महेश परवीन के साथ रहने लगे। लेकिन इसी दौरान परवीन की परेशानियां सामने आने लगी। उन्हें बार-बार ऐसा लगता था कि कोई उनका पीछा कर रहा है।

किसी ने उनके घर में कुछ लगा दिया है या फिर कहीं कोई उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश तो नहीं कर रहा। महेश भट्ट ने बाद में इन घटनाओं के बारे में खुद भी कई बातें बताई थी। एक बार तो परवीन को लगा कि जिस कार में वह बैठी हैं, उसमें बम लगा हुआ है। उन्होंने चलती कार का दरवाजा खोल दिया था और बाहर भागने की कोशिश करने लगी थी। महेश भट्ट ने फिर उन्हें उस वक्त संभाला था। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बॉलीवुड की सबसे चौंकाने वाली कहानियों में शामिल हो गया। महेश भट्ट के मुताबिक एक समय जब उनका और परवीन का रिश्ता टूटने की कगार पर था तो वह वहां से निकलने लगे और परवीन उन्हें रोकने के लिए पीछे-पीछे आ गई।

महेश भट्ट के अपने बयान के मुताबिक परवीन उस वक्त बिना के उनके पीछे बारिश में दौड़ती हुई आई थी और उन्हें पुकार रही थी। यह घटना परवीन की मेंटल हेल्थ के बेहद मुश्किल दौर में हुई बताई जाती है और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी का अंत भी हो गया था।

साल 1980 के पास दोनों अलग हो गए। लेकिन परवीन की जिंदगी की मुश्किलें खत्म नहीं हुई। उनका करियर धीरे-धीरे बिखरता चला गया और जिस एक्ट्रेस ने कभी बॉलीवुड पर राज किया था वो जिंदगी के आखिरी सालों में बेहद अकेली पड़ गई। साल 2005 में परवीन भाभी की हो गई और उस वक्त महेश भट्ट ही उन लोगों में से एक थे जिन्होंने अंतिम जिम्मेदारियों में अहम भूमिका निभाई। महेश भट्ट ने बाद में कहा था कि परवीन उनकी जिंदगी और उनके काम पर गहरा असर छोड़ कर गई थी। अब यह तो थी परवीन की कहानी लेकिन अब वापस आते हैं

सोनी राजदान पर। क्योंकि सोनी की कहानी का अंत परवीन जैसा नहीं हुआ। शादी के बाद जब फिल्मों के ऑफर कम हो गए तो उनकी जिंदगी में बुनियाद आई और यही शो उनके लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। बुनियाद ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

सोनी ने खुद बताया था कि बुनियाद मिलने के बाद उन्हें दोबारा अच्छे काम के मौके मिलने लगे। यानी कि जिस वक्त बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे बंद होते हुए नजर आ रहे थे, टीवी ने उनके लिए एक नया दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद सोनी राजधान ने फिल्मों और टीवी दोनों में काम जारी रखा। उन्होंने 36 चौरंगीले मंडी सारांश जैसी फिल्मों में काम किया और बाद के दौर में राजी जैसी फिल्मों में भी नजर आई। और फिर एक दिन वही सोनी राजदान अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ भी स्क्रीन पर मां बेटी का रिश्ता निभाती हुई दिखाई दी।

जिस बेटी को आज पूरी दुनिया एक बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर जानती है। उसकी मां खुद अपने दौर की एक बेहतरीन अदाकारा थी। लेकिन शायद सोनी की सबसे बड़ी लड़ाई फिल्मों से ज्यादा अपनी पहचान की थी। क्योंकि जब लोग कहते हैं कि यह महेश भट्ट की पत्नी है तो शायद उनके मन में यही सवाल उठता होगा कि मैं खुद कौन हूं और यही वजह है कि शादी के बाद करियर में आए उस ब्रेक का दर्द आज भी उनकी कहानी का हिस्सा है।

व आज जब हम उन्हें आलिया भट्ट की मां के रूप में देखते हैं तो यह नहीं भूलना चाहिए कि वह खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह अपने दम पर बनाई थी। सोनी राजदार ने साबित किया है कि करियर में ब्रेक आ सकता है लेकिन करियर की कहानी खत्म नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *