Cli

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की इस कंपनी पे किया 7000 करोड़ का केस, वजह जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

जिसने मनोरंजन की दुनिया को नई गति दी है। अब वही AI बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और एक अमेरिकन कंपनी के बीच कानूनी विवाद का कारण बन गया है। मामला इतना बड़ा है कि उर्वशी की टीम ने कंपनी से लगभग 7000 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

दरअसल उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिल्स की एक AI कंपनी पर आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना अभिनेत्री का नाम, तस्वीर और वीडियो इस्तेमाल किया गया है। टीम का दावा है कि उर्वशी की पहचान और कंटेंट का इस्तेमाल करके कंपनी ने बड़े पैमाने पर वेबसाइट की वैल्यू बनाई है।

उर्वशी की टीम ने सोशल मीडिया पर बयान देकर बताया है कि इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाया जा रहा है और मुआवजे की रकम फिलहाल 7000 करोड़ रुपये तय की गई है। टीम ने कंपनी को एक स्पष्ट संदेश भी दिया है। AI कंपनी बनाइए, अपना ब्रांड बनाइए, लेकिन उर्वशी का नाम उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल मत कीजिए।हालांकि यहाँ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि उर्वशी की टीम के शुरुआती बयान में कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

लेकिन इसी बीच इस विवाद में बॉलीवुड AI और हॉलीवुड AI के संस्थापक और सीईओ सिराज हसन की प्रतिक्रिया सामने आई है। हसन ने उर्वशी के AI से जुड़े एक वायरल इंटरव्यू के जवाब में कहा है कि कंपनी ने उनके मुंह में कोई बात नहीं डाली। उन्होंने AI को मनोरंजन का भविष्य बताते हुए कहा है कि AI सिनेमा, वर्टिकल ड्रामा और डिजिटल स्टार के जरिए इंडस्ट्री को बदल सकता है।यानी एक तरफ उर्वशी की टीम उनके नाम, फोटो और पहचान के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है।

दूसरी तरफ AI कंपनी से जुड़े सिराज हसन AI के मनोरंजन के भविष्य के पक्ष में सफाई दे रहे हैं।अब इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा सवाल यह है कि AI के युग में किसी सेलिब्रिटी के नाम, चेहरे, फोटो और वीडियो के इस्तेमाल की सीमा आखिर कब और कहाँ तय होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *