गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आूजा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गए थे। जिसको लेकर सुनीता आूजा ने बातों ही बातों में कुत्ते की वफादारी के साथ गोविंदा की तुलना की थी। सुनीता आूजा की लगातार बयानबाजी पर कोमल ने Instagram पर पोस्ट डालते हुए काफी खरी-खुटी सुनाई और कहा कि वह टूटे हुए घर को क्या तोड़ेंगी। अब एक बार फिर सुनीता आूजा ने अपने और गोविंदा के रिश्ते पर बात की।
लेकिन इस बार उनके सुर बदले बदले दिखे। सुनीता आवूजा ने सरिस मीडिया से बातचीत करते हुए कहा गोविंदा के बारे में और उनकी कोस्टार के बारे में मुझे कुछ भी नहीं बोलना है। मैं उन्हें खुश देख रही हूं। गॉड ब्लेस यू। जैसे उनको जिंदगी जीनी है वह जिए क्योंकि मुझे अब इन सब चीजों पर फोकस नहीं करना है। मैं भगवान से बस यही कामना करती हूं कि वह जहां भी रहे खुश रहें। गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा ने बातचीत में कहा कि इस वक्त उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने काम पर है और वह ऐसी किसी भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।
सुनीता आूजा के इस बयान से पहले कोमल रानी स्वर्णकार ने बार-बार गोविंदा और सुनीता आूजा के विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर गुस्सा व्यक्त करते हुए Instagram पर लिखा था जो औरत अपने पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो ऐसी औरत की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती।
उन लोगों का घर कोई नहीं तोड़ सकता है जो पहले से ही अपना घर तोड़ चुके हो। मुझे समझ नहीं आता वह औरत किस दर्द से गुजर रही है जो अपने पति के साथ सिचुएशन को ठीक करने की बजाय उसे सार्वजनिक बनाने का आनंद ले रही है। कोमल ने आगे लिखा था यह सच में उसका दर्द ही है या फिर वह अब तक कोई षड्यंत्र रचती आई है। वह लगातार एक आदमी को मेंटली हैस कर रही है। उसे फोर्स कर रही है कि वह घर में बैठे।
वह उसे ऐसे आइसोलेट कर देती है कि वह मौत की कगार तक पहुंच जाता है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी अपने पति से इतना प्यार करने वाली पत्नी इतनी बुरी तरह से उन्हें ट्रीट करती है। कोमल के अलावा गोविंदा ने भी सुनीता के लॉयल्टी वाले स्टेटमेंट पर अपना गुस्सा व्यक्त किया था। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।