सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पहचान बनाने वाली टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के घर में नजर आ चुकी एक्ट्रेस और फिर अचानक ऐसी खबर कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस बात ने पूरी इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है और इसके बाद ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिस चेहरे को लोग सोशल मीडिया और रियलिटी शो के जरिए जानते थे वही चेहरा अब एक गंभीर पुलिस केस में सामने कैसा आ गया और इस पूरे मामले में जिस नाम की चर्चा हो रही है वो है बिग बॉस मराठी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर दिव्या शिंद।
पुणे पुलिस ने उन्हें एक शॉकिंग मामले में गिरफ्तार किया है और गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया है। लेकिन यह मामला है क्या और पूरा मामला आखिर शुरू कहां से हुआ? तो पहले आपको बताएं कि दिव्या पर आरोप है कि उनकी ओर से एक रिटायर्ड डॉक्टर से ₹5 लाख की मांग की गई और पैसे ना देने पर उनके घर पहुंचकर उनके साथ और तक भी दी गई। वहीं सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जड़ पुणे में आयोजित हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं।
पुणे के बाल गंधर्व ऑडिटोरियम में एक से 3 सितंबर के बीच कला आविष्कार महोत्सव आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम से करुणा देव फाउंडेशन जुड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता 65 साल के रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर डॉक्टर विद्याधर गायकवाड़ बताए गए हैं। वह पुणे के एंटोनमेंट बोर्ड में मेडिकल ऑफिसर रह चुके हैं और 2021 में रिटायर हो चुके हैं।
डॉक्टर के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक दिव्या शिंद इस कार्यक्रम में पहुंची थी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर के तौर पर उन्होंने कार्यक्रम को प्रमोट किया था। इसके बाद कथित तौर पर उनसे ₹5 लाख की मांग की जाने लगी। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि डॉक्टर की तरफ से करीब ₹500 Google P के जरिए ट्रांसफर भी किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी बाकी रकम की मांग जारी रही।
हालांकि इन सभी आरोपों की पुष्टि अभी अदालत में होना बाकी है। वहीं मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। एफआईआर के मुताबिक 17 सितंबर को दिव्या शिंद अन्ना ढमढेरे और कुछ अन्य लोग डॉक्टर के मोहम्मद वाड़ी स्थित घर पहुंचे और कथित तौर पर ₹ लाख की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद 23 सितंबर को भी दी गई और कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए तो घर पर लोगों को भेजकर कराई जाएगी।
डॉक्टर ने यह भी बताया है कि वह से पीड़ित हैं और जिस संस्था ने कार्यक्रम कराया था उसमें वह सिर्फ एक सदस्य थे। शिकायत के अनुसार उनका कार्यक्रम के पैसों से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन असली बवाल इसके अगले दिन हुआ। एफआईआर के मुताबिक 24 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे दिव्या शिंद समेत कई लोग डॉक्टर के घर पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब 8 से 10 लोग घर में दाखिल हुए और डॉक्टर के साथ मारपीट की। आरोप है कि उनके साथ लकड़ी की छड़ी, बेल्ट और घर में मौजूद बर्तन जैसी चीजों से की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर के चेहरे, पेट और पीठ पर चोटें भी आई हैं।
इतना ही नहीं घर के सामान में तोड़फोड़ करने और डॉक्टर और उनके बेटे को देने के आरोप भी लगाए गए हैं। डॉक्टर को बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका इलाज पुणे के ससुन जनरल में कराया जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस ने उस बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किया है। जहां यह घटना हुई।
पुलिस ने दिव्या शिंद, अन्ना ढमंडेरे और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत , जबरन वसूली, आपराधिक की कोशिश से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दिव्या शिंद को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया। अब इस पूरे मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है। इस मामले के सामने आने के बाद अब जरा उस चेहरे की भी बात कर लेते हैं जिसे आपने शायद सोशल मीडिया पर कई बार देखा होगा। दिव्या शिंद सोशल मीडिया पर सरकार नाम से भी जानी जाती हैं और रील्स के जरिए ही उन्होंने अपनी पहचान इंटरनेट पर बनाई है।
इसके बाद उन्हें बिग बॉस मराठी सीजन सिक्स में हिस्सा लेने का मौका मिला लेकिन बिग बॉस में भी उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल फरवरी में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। उस दौरान भी उनके ऊपर साथ ही कंटेस्टेंट्स को देने से जुड़े आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। यानी सोशल मीडिया से बिग बॉस तक पहुंचने वाली दिव्या शिंद एक बार फिर से सुर्खियों में है।
लेकिन इस बार वजह कोई रियल टीवी शो या फिर एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर नहीं है। इस बार मामला सीधे पुलिस और कोर्ट तक पहुंच चुका है। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, शिकायत और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है। आगे जांच में क्या सामने आता है और अदालत इस मामले में क्या फैसला देती है, यह आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
लेकिन फिलहाल इस केस ने सोशल मीडिया और टीवी की दुनिया में हलचल जरूर मचा दी है। तो जिस दिव्या शिंद को लोग रील्स और बिग बॉस के जरिए जानते थे उनका नाम अब पुणे के गंभीर पुलिस केस में सामने आ गया है।