Cli

साध्वी से फिर मॉडर्न बनीं ममता! लोगों ने लगाई लताड़!

Uncategorized

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जयपुर में आयोजित 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर ‘करण अर्जुन’, ‘घातक’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी अपनी चर्चित फिल्मों के गानों पर स्टूडेंट्स के

साथ उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।हालांकि, डांस से ज्यादा चर्चा उनके बदले हुए ग्लैमरस और मॉडर्न लुक की हो रही है। कुछ समय पहले तक साध्वी के रूप में भगवा वस्त्र धारण करने वाली ममता के इस नए अवतार को देखकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शंस आ रहे हैं

जहां कुछ लोग उनके डांस और लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके स्पिरिचुअल अवतार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।अपनी स्पिरिचुअल जर्नी और लुक पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए ममता ने स्पष्ट किया कि वैराग्य या आध्यात्मिकता का मतलब सिर्फ साधु जैसे कपड़े पहनना या सब कुछ छोड़ देना नहीं होता।

असली वैराग्य इंसान की अंदरूनी स्थिति से जुड़ा है, कपड़ों से नहीं। अपने लंबे फिल्मी करियर और स्पिरिचुअल सोच के संतुलन के साथ उनका यह नया रूप इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *