हीरो बनकर तो हर कोई लोगों के दिलों में राज करता है, लेकिन एक विलेन होकर भी लोकप्रिय होना अपने आप में बड़ी बात है। यह कारनामा प्रेम चोपड़ा ने बखूबी कर दिखाया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में खलनायकों के किरदार को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया। 70 और 80 के दशक में उनकी खलनायकी ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक आइकॉनिक चेहरा बना दिया। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था।
विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला (हिमाचल प्रदेश) में शिफ्ट हो गया। यहीं उनकी परवरिश हुई। आज प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से…राज कपूर के साथ प्रेम चोपड़ा का रिश्ताहिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर का प्रेम चोपड़ा के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा। दरअसल, राज कपूर अभिनेता के साढ़ू थे। प्रेम चोपड़ा की शादी राज कपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से हुई है।
उमा और कृष्णा बॉलीवुड एक्टर राजेंद्र नाथ और प्रेम नाथ की बहने हैं। उमा और प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। रकिता, पुनीता और प्रेरणा। बड़ी बेटी रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की। इसी तरह दूसरे नंबर की बेटी पुनीता की शादी सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई। छोटी बेटी प्रेरणा का विवाह अभिनेता शरमन जोशी से हुई।
प्रेम चोपड़ा हीरो बनने इंडस्ट्री में आए थे। प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘बाकी कलाकारों की तरह मैं भी शुरुआत में हीरो बनना चाहता था। कुछ पंजाबी फिल्मों में मैंने बतौर हीरो काम भी किया और वे दर्शकों ने पसंद भी कीं। लेकिन, हिंदी सिनेमा में मैंने जिन फिल्मों में हीरो या केंद्रीय किरदार निभाए, वे फ्लॉप रहीं। अगर आपकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं तो इंडस्ट्री में ज्यादा मौके नहीं मिलते। मुझे निगेटिव रोल ऑफर हुए और मैंने उन्हें स्वीकार किया। दिलचस्प बात यह है कि इन किरदारों का जादू दर्शकों कि सिर चढ़कर बोला।