यह किस्सा साल 1997 के शुरुआती महीनों का है। गुलशन शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे और उस फिल्म का नाम था यस बॉस जो इसी साल यानी 1997 की जुलाई में रिलीज हुई थी। जिस वक्त गुलशन यस बॉस की शूटिंग कर रहे थे उसी वक्त उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर आया। वो फिल्म थी द सेकंड जंगल बुक मोगली एंड बल्लू। हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का गुलशन ग्रोवर का सपना काफी पुराना था और फिल्म में उन्हें बड़ा अहम रोल ऑफर किया गया था। इसलिए वह चाहते थे कि अमेरिका जाकर ऑडिशन दे आए लेकिन एक मुश्किल थी। यस बॉस की शूटिंग पूरे जोरों शोरों से चल रही थी। डायरेक्टर अजीज मिर्जा पूरी मेहनत से यस बॉस की शूटिंग कर रहे थे।
ऐसे में उनसे यह कहना था कि मैं कुछ दिन के लिए अमेरिका एक दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए जाना चाहता हूं। गुलशन को सही नहीं लग रहा था। वह सोच रहे थे कि अगर बिना बताए चला गया तो हो सकता है अजीज मिर्जा उन पर मुकदमा कर दे या फिर उनकी फीस काट ले। ऐसे में उनका काफी नुकसान हो जाएगा। गुलशन को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। एक वक्त तो उन्होंने यह फैसला भी कर लिया था
कि वह इस हॉलीवुड ऑफर को ठुकरा देंगे। लेकिन फिर गुलशन शाहरुख के पास गए और उन्होंने शाहरुख को उस फिल्म की स्क्रिप्ट दिखाई। शाहरुख ने वो स्क्रिप्ट पूरी पढ़ी और फिर गुलशन से कहा कि तुम्हें तुरंत फ्लाइट पकड़ कर अमेरिका निकल जाना चाहिए। गुलशन ने अपनी अटेंशन शाहरुख से बताई। उन्होंने शाहरुख से बताया कि कैसे उन्हें इस बात की फ़िक्र खाए जा रही है कि अगर यस बॉस की शूटिंग बीच में छोड़कर वो अमेरिका गए तो उनके साथ क्या हो सकता है। गुलशन की परेशानी सुनकर शाहरुख ने कहा तू चला जा। अगर तेरे को किसी का फोन आया भी तो तू मुझे बता देना। मैं यहां मामला संभाल लूंगा। जा मेरे दोस्त उस फिल्म में काम कर और फिर इतना बढ़िया कमा करके सभी को तुझ पर गर्व हो। शाहरुख की तरफ से इतना भरोसा मिलने के बाद गुलशन उसी रात अमेरिका के लिए निकल गए। लेकिन वहां एक दूसरी मुश्किल उनका इंतजार कर रही थी। उस फिल्म के मेकर्स को लगने लगा कि शायद गुलशन वो काम नहीं कर पाएंगे जैसा उन्हें चाहिए। उन्होंने गुलशन को मना कर दिया। गुलशन का दिल टूट गया। उन लोगों ने एक दूसरा एक्टर उस रोल के लिए हायर कर लिया और शूटिंग भी शुरू कर दी। लेकिन 2 दिन बाद ही उस फिल्म के डायरेक्टर को एहसास हो गया कि यह एक्टर उस रोल के लिए सही नहीं है। उन्होंने फिर से गुलशन को वापस बुलाने का फैसला किया। इत्तेफाक से गुलशन उस वक्त अमेरिका में ही थे और भारत वापस आने की तैयारी कर रहे थे।
उस फिल्म के डायरेक्टर ने गुलशन के होटल में फोन किया और उन्हें बुलाया। गुलशन जब डायरेक्टर के पास पहुंचे तो डायरेक्टर ने उनसे कहा कि मुझे इस रोल के लिए एक ऐसे इंडियन एक्टर की जरूरत है जिसकी बड़ी-बड़ी आंखें हो और मुझे एहसास हो गया कि तुम ही इस रोल में फिट बैठ सकते हो। और इस तरह गुलशन ग्रोवर द सेकंड जंगल बुक मोगली एंड बालू फिल्म का हिस्सा बने। उस फिल्म में इनके कैरेक्टर का नाम था बलदेव जो इन्होंने बहुत खूबसूरती से निभाया और इनके काम को देखकर हॉलीवुड वाले इनके फैन हो गए और इसी फिल्म से गुलशन ग्रोवर का हॉलीवुड करियर भी शुरू हो गया। इस फिल्म के बाद गुलशन ग्रोवर ने कुछ बड़ी अमेरिकन, इटालियन, फ्रेंच और ब्रिटिश फिल्मों में काम किया
और इंटरनेशनल फिल्मों में काम करने का गुलशन ग्रोवर का ख्वाब पूरा हो गया। अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए गुलशन हमेशा खुद को बादशाह ऑफ बॉलीवुड शाहरुख खान का एहसानमंद मानते हैं। गुलशन कहते हैं कि मेरा हॉलीवुड करियर सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान की वजह से बन सका है। शाहरुख खान ने मेरे ख्वाबों को पंख लगाया। अगर उस दिन शाहरुख खान मुझे ना हौसला देते तो मैं शायद ही कभी किसी हॉलीवुड फिल्म में काम कर पाता। गुलशन ने लगभग 1 महीने तक उस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में की थी और शूटिंग खत्म करने के बाद वो भारत वापस लौटे। तुरंत यस बॉस के सेट पर पहुंचे। गुलशन काफी नर्वस थे। यह सोचकर कि पता नहीं अब डायरेक्टर अजीज मिर्जा उन्हें क्या-क्या कहेंगे। लेकिन गुलशन उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि अजीज मिर्जा एकदम शांत थे और उन्हें देखकर काफी खुश हुए। यानी शाहरुख ने अजीज मिर्जा को सारी सिचुएशन बता दी थी और गुलशन ग्रोवर के फेवर में माहौल भी बना दिया था।