राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स के दौरान सभी स्टार्स से खास अपील कर दी। यह अपील इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है और राष्ट्रपति की यह अपील पर शायद शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन जैसे कलाकारों को सोचना होगा। राष्ट्रपति की इस अपील की सोशल मीडिया पर बड़ी तारीफ हो रही है। 72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सेलेब से खास अपील भी की।
आपको बता दें इस बार नेशनल फिल्म अवार्ड्स पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ है। इस बार सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में हुई। नेशनल फिल्म अवार्ड्स के इतिहास में पहली बार जगह बदली गई है। कईयों ने इस फैसले का सपोर्ट किया तो कईयों को यह बदलाव पसंद नहीं आया और अपील करते हुए कहा कि नेशनल अवार्ड्स दिल्ली में ही होना चाहिए। गुजरात के एकता नगर में आयोजित पुरस्कार समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि मशहूर हस्तियों का बच्चों और युवाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है। उन्हें इस प्रभाव का इस्तेमाल ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नहीं करना चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए खराब हो। राष्ट्रपति ने कहा जब सफल कलाकार अनुशासित जीवन शैली के लाभों के बारे में बात करते हैं तो लाखों बच्चे और युवा उनका पालन करते हैं। मैं लोकप्रिय कलाकारों से अपील करती
हूं कि वह ऐसे उत्पादों का प्रचार ना करें जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। सच्चा सितारा वही होता है जो प्रकाश फैलाता है अंधकार नहीं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की यह बात और यह अपील आप भी सुन लीजिए। जो फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं। उनमें देशवासियों को विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है। जब सफल फिल्म कलाकार डिसिप्लिन लाइफ स्टाइल के फायदे के बारे में बताते हैं तो करोड़ों बच्चे और युवा उनका अनुकरण करते हैं। मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट ना करें। स्टार वही है जो रोशनी फैलाए अंधेरा नहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह टिप्पणी महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए द्वारा विमल इलायची के विज्ञापनों को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कुछ दिनों बाद आई है। जिसमें प्रतिबंधित पान मसाला के अप्रत्यक्ष या परोक्ष प्रचार का हवाला दिया गया है।
आपको बता दें इंडस्ट्री अप्रत्यक्ष रूप से तंबाकू इन सब से बने उत्पादों का विज्ञापन करके पैसा कमाती है। इसमें सिल्वर, पर्ल्स, इलायची या माउथ फ्रेशनर का प्रचार आता है। कई सालों से बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम पान मसाला कंपनियों के ब्रांड वाले उत्पादों जैसे इलायची या माउथ फ्रेशनर के विज्ञापनों में नजर आते रहे हैं। हालांकि यह विज्ञापन ऐसे उत्पाद का प्रचार करते हैं जिनमें तंबाकू नहीं होता। फिर भी आलोचकों और नियामकों ने सवाल उठाए हैं कि क्या इस तरह के अभियान अप्रत्यक्ष रूप से तंबाकू या पान मसाला ब्रांडों को उपभोक्ताओं के सामने बनाए रखते हैं?
आपको बता दें बॉलीवुड के तीन बड़े नाम शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पान मसाला विज्ञापन को लेकर मुश्किल में हैं। एफडीए के कमिश्नर तुकाराम ने इन सितारों को नोटिस भेजा है। तुकाराम का कहना है कि लोगों की नजर में शाहरुख अजय और टाइगर बड़े सितारे हो सकते हैं। लेकिन एफडीए के लिए इस मामले में वह विज्ञापन दाता हैं। हालांकि इन सबके बीच राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की यह अपील इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है। अब देखना होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील का क्या असर होता है। हालांकि राष्ट्रपति ने इस दौरान किसी भी स्टार का जिक्र नहीं किया लेकिन हाल फिलहाल में पान मसाला विज्ञापन को लेकर यह शाहरुख अजय और टाइगर को ही नोटिस मिला है।