बॉलीवुड की शादियां आमतौर पर किसी फिल्म से कम नहीं होतीं. सितारों की शादी हो तो कैमरे, मेहमान, डिजाइनर कपड़े और सोशल मीडिया पर तस्वीरों की भरमार देखने को मिलती है. लेकिन रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपनी शादी को ऐसा सीक्रेट रखा कि सालों बाद भी उनकी शादी की तस्वीरें लोगों ने ठीक से नहीं देखी हैं.
दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में शादी की थी और इस खास मौके पर सिर्फ बेहद करीबी लोग मौजूद थे. यशराज फिल्म्स ने भी उस वक्त शादी को बेहद छोटा और निजी समारोह बताया था.मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने रानी के सीक्रेट इटली वेडिंग लुक से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया है.
उन्होंने बताया कि शादी में करीब 15 लोगों के आने की बात थी, लेकिन सिर्फ 13 लोगों को ही आने की इजाजत थी. इसके बाद उन्होंने जो बात बताई, उसने रानी को भी हंसा दिया
सब्यसाची ने कहा- जब रानी ने 15 लोगों के साथ गुपचुप शादी की थी, तो मुझे लगता है कि सिर्फ 13 लोगों को ही आने की इजाजत थी और आदि के पीछे भाग रहे थे.
शादी में मेहमान गिने-चुने थे, लेकिन आदित्य चोपड़ा की नजर आसमान में उड़ते पर थी. वह इस बात को लेकर इतने सतर्क थे कि शादी की प्राइवेसी कहीं कैमरे में कैद न हो जाए, इसके लिए तक का पीछा कर रहे थे. यही वजह है कि रानी और आदित्य की शादी को बॉलीवुड की सबसे सीक्रेट शादियों में गिना जाता है.।।