रानी के सिर से उठा मां का साया। एक बार फिर मनहूस साबित हुआ 22 का आंकड़ा। 22 तारीख ने बार-बार दिया है एक्ट्रेस को दर्द। पहले पिता अब मां दो ने उजाड़ी दुनिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में मंगलवार दोपहरआखिरी सांस ली। परिवार की ओर से इस दुखद खबर की जानकारी दी गई।
यशराज फिल्म्स की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में परिवार ने कृष्ण मुखर्जी के निधन की जानकारी देते हुए फैंस और शुभचिंतकों से इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। यशराज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में कहा गया भारी मन से यह जानकारी साझा की जा रही है कि रानी मुखर्जी की मां कृष्ण मुखर्जी का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। परिवार ने लोगों के प्यार, प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए आभार जताया और इस दुख की घड़ी में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।
फिलहाल कृष्ण मुखर्जी के निधन की वजह और अंतिम संस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। रानी मुखर्जी अपनी मां कृष्ण के बेहद करीब थी। वह कई मौकों पर अपनी मां के साथ नजर आई और इंटरव्यूज में भी उनके बारे में बात कर चुकी हैं। कृष्णा मुखर्जी को रानी की एक्टिंग करियर में एक अहम प्रेरणा के तौर पर याद किया जाता है।
वहीं कृष्णा मुखर्जी के निधन के साथ एक तारीख ने रानी मुखर्जी की जिंदगी से जुड़ी पुरानी यादें भी ताजा कर दी। रानी के पिता और जाने-माने फिल्म मेकर राम मुखर्जी का निधन भी 22 तारीख को हुआ था। राम मुखर्जी ने 22 अक्टूबर 2017 को 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। हालांकि दोनों घटनाओं के बीच करीब8 साल 8 महीने का अंतर है।
इसलिए इसे ठीक 9 साल बाद कहना भी सही नहीं होगा। राम मुखर्जी हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने फिल्म मेकर थे। वह फिल्मालयज स्टूडियो के संस्थापकों में से एक थे और हम हिंदुस्तानी और लीडर जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते [संगीत] थे। राम मुखर्जी ने अपनी बेटी रानी मुखर्जी की फिल्मी करियर में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने रानी की बंगाली डेब्यू फिल्म बीियर फूल का निर्देशन और निर्माण किया।
इसके बाद रानी की पहली हिंदी फिल्म राजा की आएगी बारात को भी राम मुखर्जी ने ही प्रोड्यूस किया। कृष्णा मुखर्जी खुद भी कला के क्षेत्र से जुड़ी थी। वो एक प्लेबैक सिंगर रहीं। वहीं राम मुखर्जी ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया जिसका हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से गहरा रिश्ता रहा।
साल 2017 में पिता राम मुखर्जी को खोने के बाद अब रानी मुखर्जी ने अपनी मां को भी खो दिया। परिवार ने इस मुश्किल समय में लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की। ऐसे में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए रानी मुखर्जी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।