Cli

ट्रोलिंग को लेकर सलमान के सपोर्ट में आई दिल्ली पुलिस , कही चौंकाने वाली बात, मचा बवाल!

Uncategorized

सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच से ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर जो बात कही थी अब उस पर दिल्ली पुलिस ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

जी हां, महिलाओं को ऑनलाइन ट्रोल करने और उनकी को लेकर कमेंट्स करने वालों पर सलमान खान ने वीकेंड का में खुलकर बात की थी। अब दिल्ली पुलिस ने सलमान की इसी बात को अपने अंदाज में सपोर्ट करते हुए एक खास मैसेज शेयर किया है। रिस्पेक्ट मैटर्स।

दरअसल बिग बॉस 20 के में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर बात करते हुए सवाल उठाया कि आखिर किसी महिला के शरीर वजन या अपीरियंस को लेकर उसे इतना ट्रोल क्यों किया जाता है? उन्होंने खासतौर पर उन महिलाओं की बात की जिन्हें प्रेगनेंसी के बाद उनके बढ़े हुए वेट को लेकर बनाया जाता है।

सलमान ने कहा कि प्रेगनेंसी के बाद वेट बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है और किसी महिला को उसके शरीर को लेकर जज या ट्रोल करना बिल्कुल सही नहीं है। सलमान ने सिर्फ महिलाओं की ट्रोलिंग की बात नहीं की बल्कि खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया।

अपनी एज और वेट को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया और कहा कि किसी के शरीर या उम्र को लेकर मजाक बनाना कितना आसान हो गया है। इसी दौरान उन्होंने पप्राजी कल्चर पर भी सवाल उठाया। सलमान ने महिलाओं की ऐसी तस्वीरें लेने पर बात की जिनमें उनकी प्राइवेसी और कंफर्ट का ध्यान नहीं रखा जाता।

अब सलमान की इसी पूरी बात को दिल्ली पुलिस ने भी नोटिस किया है। दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान खान की बात को हाईलाइट करते हुए लिखा रिस्पेक्ट मैटर्स यानी किसी की ऑनलाइन मौजूदगी बॉडी या पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करने से पहले रिस्पेक्ट का ख्याल रखना जरूरी है। दिल्ली पुलिस का यह मैसेज सामने आने के बाद सलमान खान की Big Boss 20 वाली स्पीच एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

खासकर इसीलिए क्योंकि आज सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और काफी कॉमन हो चुकी है। सलमान की बात का मुद्दा सिर्फ सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं है। ऑनलाइन किसी भी महिला को उसके लुक्स, वेट या पर्सनल चॉइस को लेकर टारगेट करना एक बड़ा सोशल मीडिया इशू बन चुका है। और शायद इसी वजह से दिल्ली पुलिस ने भी इस पूरे मुद्दे को एक छोटे लेकिन बेहद सीधा मैसेज के साथ सामने रखा। रिस्पेक्ट मैटर्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *