इंडस्ट्री में हुआ और एक निधन, जन्मदिन से पहले एक्ट्रेस का निधन।जी हां निधन का ये सिंसला जैसे थम ने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक निधन की खबरे इंडस्ट्री से ऐसे सामने आ रही है मानो जैसे बुरे दिन शुरू हुए हो।।
हाल ही में इंडस्ट्री से निधन की खबर सामने आई है जिसनेसुपरहिट कल्ट फिल्म ‘द मीटिंग प्लेस कैन नॉट बी चेंज्ड से पॉपुलर हुईं दिग्गज एक्ट्रेस ‘नतालिया दानीलोवा का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. वेरा कोमिसारजेवस्काया थिएटर ने उनके निधन की पुष्टि की है. नतालिया के जाने से उनके फैंस और पूरी इंटरनेशनल फिल्म फ्रेटरनिटी में शोक की लहर दौड़ गई है.
नतालिया दानीलोवा ने 8 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा, हालांकि उनके निधन की खबर कुछ दिनों बाद आधिकारिक रूप से सामने आई. 25 सितंबर को वे अपना 71वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन उससे दो हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.
करियर की बात करें तो 25 सितंबर 1955 को लेनिनग्राद में जन्मीं नतालिया ने टीनएज में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. 1976 में ड्रामा इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नामी थिएटर ग्रुप्स ज्वॉइन किए. कला के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 1991 में ‘ऑनरार्ड आर्टिस्ट’ के खिताब से नवाजा गया था.