कच्चा बादाम फी मंजली अरोड़ा महाकाव्य श्री रामायण कथा में सीता का रोल कर रही हैं। इस बात के लिए इंटरनेट पर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई। लोगों का कहना है कि रील्स में डांस करने वाली इन्फ्लुएंसरर को इस तरह का पवित्र किरदार नहीं दिया जाना चाहिए। अब अंजलि ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है।
उन्होंने कहा कि कच्चा बादाम गाने पर डांस करके उन्होंने एक सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो किया था। इसीलिए लोग चाहे उन्हें कितना भी ट्रोल कर लें लेकिन उन्हें इस बात की कोई शर्मिंदगीगी नहीं है। अंजलि ने यह बातें महाकाव्य श्री रामायण कथा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहीं। दरअसल एक मीडिया पर्सन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कच्चा बादाम पर ट्रोल किए जाने का दुख होता है। इस पर अंजलि ने कहा जो कुछ भी सोशल मीडिया पर चलता है वो बस कुछ समय के लिए होता है। मगर पता नहीं क्यों लोग आज भी उसे याद करके बैठे हुए हैं।
मैंने ऐसा कुछ अलग नहीं किया था। केवल ट्रेंड को फॉलो किया था। मैंने वो एक रील बनाई जिसके लिए लोग मुझे जानते हैं। मैं इस बात की शुक्रगुजार हूं। मगर वो मेरी पूरी लाइफ नहीं है। अंजलि आगे कहती हैं लोग इस बात के लिए मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मैंने माता सीता का किरदार किया है। जबकि मैं डांस किया करती थी। सब डांस करते हैं। कौन सा एक्टर डांस नहीं करता? मुझे डांस पसंद है। यह मेरी हॉबी है।
इसीलिए मुझे इसमें कोई भी शर्मिंदगीगी नहीं है। अंजलि के मुताबिक अगर वह आउटसाइडर होने की जगह फिल्म बैकग्राउंड से होती उन्हें तब भी इतना ही ट्रोल किया जाता। कई बड़े फिल्म मेकर्स और एक्टर्स के बच्चों को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। शुरुआत में उन्हें इस बात का बुरा लगता था। मगर अब उन्हें इंटरनेट की इस ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। जहां तक महाकाव्य श्री रामायण कथा की बात है,
इसे अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह बालिका वधू साथ निभाना साथिया और देवों की देव महादेव जैसे टीवी शोज़ में एसोसिएट डायरेक्टर रह चुके हैं। फिल्म में भगवान राम के रोल में देव शर्मा, सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा, लक्ष्मण के किरदार में शील वर्मा और हनुमान के किरदार में निर्भय वर्मा को कास्ट किया गया है। रावण का कैरेक्टर रजनीश दुग्गल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को हिंदी और छत्तीसगढ़ भाषा में रिलीज होगी। खबर में फिलहाल इतना ही। देखते रहिए द ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]