Cli

16 की उम्र में दिए उस सबसे विवादित सीन पर मंदाकिनी का चौंकाने वाला खुलासा!

Uncategorized

मंदाकिनी अब भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन एक समय पर उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल था। अपने करियर में उन्होंने तकरीबन 50 फिल्मों में काम किया। वो मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, और अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ पर्दे पर दिखी। मंदाकिनी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी पहली फिल्म से ही चर्चा में आ गई थी। उन्होंने साल 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से डेब्यू किया था।

इस फिल्म में झरने के नीचे उनका नहाने वाला एक सीन था। जहां पर वह वाइट साड़ी में दिखी थी। उस सीन पर काफी विवाद भी हुआ था। उस समय उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। अब मंदाकिनी ने उस सीन पर खुद बात की है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। राम तेरी गंगा मैली को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। मंदाकिनी ने राज कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उनका काम करने का तरीका ऐसा था कि आपको ऐसा लगता था

कि आपका कोई फैमिली मेंबर आपसे काम करवा रहा है। एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने राज कपूर को लेकर कहा कि वह इतने अच्छे और जेंटल तरीके से समझाते थे। इतने प्यार से काम करवाते थे कि आपको लगता था कि आपका कोई फैमिली मेंबर आपके साथ बैठा है और वह आपसे काम करवा रहा है। इंटरव्यू में आगे मंदाकिनी से झरने वाले सीन को लेकर सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्या जब वह सीन शूट हो रहा था,

तो राज कपूर साहब सामने थे। इस पर मंदाकिनी ने कहा कि हां वो सामने थे। जब उनसे यह पूछा गया कि उस सीन में उन्हें झिझक हुई थी, तो उन्होंने कहा कि मैंने साड़ी डबल कर ली थी। मैंने ज्यादा तो नहीं सोचा था, लेकिन साड़ी को डबल करके मैंने अपने आप को प्रोटेक्ट कर लिया था। राज कपूर ने कहा था कि डबल कर लो। मंदाकिनी ने यह भी कहा कि राज कपूर इतनी प्योरिटी से दिखा रहे थे कि मेरे पेरेंट्स को भी बुरा नहीं लगा।

उन्हें कोई ऑब्जेक्शन नहीं था। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मुझसे गलती हो गई। मैंने ऐसा क्यों कर लिया। उन्होंने जो भी दिखाया, जो भी उनका माइंडसेट था उस वक्त वो जो तुलना करना चाह रहे थे एक लड़की और एक नदी का वो काफी प्योर था। मुझे उसके अंदर कहीं से कुछ अश्लील नहीं लगा। मुझे कोई भी घिनौनी फीलिंग नहीं आई थी। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय। टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *