सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म वन की प्रमोशंस कर रहे हैं। इनफैक्ट वो कई जगह बप्पा के दर्शन के लिए भी जा रहे हैं और लंबे समय बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की कोई फिल्म आ रही है। यह फिल्म बहुत लंबे समय से अटकी हुई थी।
फाइनली ये रिलीज होने जा रही है। तो सिद्धार्थ कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इस फिल्म के प्रमोशन के लिए। लेकिन कहते हैं ना कि आपकी कही हुई चीजें कभी आपका पीछा नहीं छोड़ती।
फिर चाहे आपने किसी के लिए अच्छा कहा हो या बुरा कहा हो। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ यही हुआ है। 2018 में कही हुई एक बात अब उनकी वन फिल्म पर भारी पड़ रही है। क्या है यह बात? 2018 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म आई थी अय्यारी। इस फिल्म में उन्होंने मनोज वाजपेयी के साथ काम किया था। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो बिग बॉस शो में पहुंचे थे और वहां पर मनोज वाजपेयी को एक टास्क दिया गया था कि वो हिंदी फिल्मों के पॉपुलर डायलॉग्स जो है वो भोजपुरी में बोलेंगे और सिद्धार्थ को अपने हिसाब से उन डायलॉग्स को इंटरप्रेट करना है और एक्ट करना है।
तो मनोज वाजपेयी शुरू होते हैं। वो दे धड़ाधड़ फिल्मों के डायलॉग्स बोलते हैं। लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुछ समझ ही नहीं आता है। जैसे तैसे वो एक्ट करने की कोशिश करते हैं। लेकिन लास्ट में वह भोजपुरी लैंग्वेज के बारे में जो बात कहते हैं वह अब उन पर भारी पड़ रही है। एक्चुअली उन्होंने भोजपुरी लैंग्वेज को कहा था वो भी हिंदी शब्द में। बाघ जैसन शिकार के ना करें।
वाली फील आई। सिद्धार्थ मल्होत्रा की 2018 में कही हुई वह बात आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इसलिए क्योंकि अब उनकी फिल्म वन आ रही है और वन में छठी मैया के लिए गाना रखा गया है और उस गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद प्रमोट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा को अब यही याद दिला रहे हैं कि 2018 में तुमने हमारी लैंग्वेज का मजाक उड़ाया था। उसे से कंपेयर किया था और आज अपनी फिल्म में छठी मैया के लिए गाना रख रहे हो। हालांकि उस कंट्रोवर्सी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तभी माफी मांग ली थी।