जिस बच्चे की एक आवाज सुनते ही पूरा गोकुल धाम गूंज उठता था। जिसकी शरारतों से जेठालाल परेशान होते थे और जिसे देखकर घर-घर के बच्चे कहते थे टप्पू सेना। वही टप्पू एक दिन अचानक तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हो गया। ना कोई बड़ा ऐलान, ना कोई ऐसी विदाई वाला एपिसोड जिसे देखकर दर्शकों को अंदाजा हो सके कि उनका चहेता टप्पू अब हमेशा के लिए शो को छोड़ने वाला है.
बस फिर कुछ वक्त बाद खबर आई कि भव्या गांधी अब तारक मेहता का हिस्सा नहीं है और इसके बाद शुरू हुई तरह-तरह की बातें। लेकिन अब पता चला है कि शो में भव्य को पैसे कम मिल रहे थे। जी हां, ऐसी बातें उठ रहे हैं कि जिस शो ने एक बच्चे को घर-घर में पहचान दिलाई, आखिर उसी शो को छोड़ने की वजह पैसे बन गए थे। तो चलिए आज बात करते हैं टप्पू उर्फ भव्या गांधी के बारे में जरा विस्तार से। सबसे पहले आपको बताएं कि भव्या गांधी ने साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त वो महज एक बच्चे थे।
शो में उन्होंने जेठालाल और दया के बेटे टिपेंद्र जेठालाल गड़ा यानी कि टप्पू का किरदार निभाया था। टप्पू सेना की शरारतें हो या फिर जेठालाल की परेशानी बढ़ाने वाली हरकतें। भव्य गांधी ने इस किरदार को ऐसी पहचान दी कि कई सालों तक लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा टप्पू के नाम से जानते रहे। लेकिन करीब 9 साल तक इस किरदार को निभाने के बाद साल 2017 में भव्य ने शो को अलविदा कह दिया और यहीं से शुरू हुआ असली विवाद। जब भव्य ने शो छोड़ा तो मीडिया में तरह-तरह की खबरें आई। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि शायद भव्य ने पैसे को लेकर शो छोड़ा है। रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि उन्हें एक एपिसोड के महज ₹10,000 मिलते थे।
लेकिन सालों बाद जब भव्य से उनकी फीस और शो छोड़ने की वजह के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पूरी कहानी को अलग ही तरीके से साफ किया। भव्य ने कहा कि उन्होंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया और ना ही पैसों के लिए तारक मेहता शो को छोड़ा। बल्कि उन्होंने बताया कि उस वक्त वह इतने छोटे थे कि उन्हें खुद ही नहीं पता था कि उन्हें पर एपिसोड कितने पैसे मिलते हैं। उनके मुताबिक पैसों से जुड़े सारे लेनदेन उनके मम्मी पापा संभालते थे।
यानी जिस फीस को लेकर सालों तक तरह-तरह की बातें होती रही, भव्य खुद उस वक्त उसकी रकम तक नहीं जानते थे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर भव्य ने शो छोड़ा क्यों? इसका जवाब खुद भव्य ने अलग-अलग मौकों पर दिया है। उन्होंने बताया कि एक समय के बाद उन्हें अपने रोल में ज्यादा ग्रोथ नजर नहीं आई। उनका कहना था कि वह कुछ नया करना चाहते थे और लगातार एक तरह का काम करना उनके लिए मोनोटोोनस हो गया था। हालांकि शो छोड़ने के वक्त मेकर्स की तरफ से भव्य को लेकर नाराजगी सामने आई थी। प्रोड्यूसर असित मोदी ने उस वक्त भव्य के शो छोड़ने के तरीके पर सवाल उठाए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कहना था कि भव्य ने गुजराती फिल्म साइन की थी और इस बारे में मेकर्स को पहले जानकारी नहीं दी गई थी। असत मोदी ने उनके कमिटमेंट और प्रोफेशनलिज्म पर भी नाराजगी जताई थी। अब सवाल यह कि तारक मेहता छोड़ने के बाद भव्य गांधी गायब कहां हो गए? तो दरअसल भव्य गायब नहीं हुए। उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया। शो छोड़ने के बाद उन्होंने गुजराती सिनेमा की ओर रुख किया।
साल 2017 में ही उनकी गुजराती फिल्म पापा तमे नहीं समझाए आई। इसके बाद उन्होंने बाना विचार तारीसा थे और कहवत लाल परिवार जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी टीवी में भी वापसी की और शादी के सियापे में नजर आए। फिर साल 2024 में भव्य ने टीवी पर एक बिल्कुल अलग अंदाज में वापसी की। उन्होंने पुष्पा इंपॉसिबल में प्रभास नाम का एक कॉम्प्लेक्स और ग्रे कैरेक्टर निभाया। और अब आती है सबसे दिलचस्प बात।
क्या भव्य गांधी दोबारा तारक मेहता शो में टप्पू बनकर लौट सकते हैं? कुछ समय पहले जब उनसे इस बारे में पूछा गया था तो भव्य ने वापसी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह शो में वापस आना चाहेंगे और इससे उन्हें अपनी जिंदगी का एक तरह से क्लोज़र भी मिलेगा। लेकिन फैंस को यह जानकर निराशा हो सकती है कि शो के मेकर्स ने उनकी वापसी की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि मौजूदा टप्पू अच्छा काम कर रहा है।
यानी फिलहाल पुराने टप्पू की वापसी कंफर्म नहीं है। तो दोस्तों आपको भव्य गांधी का टप्पू वाला किरदार याद है और क्या आपको लगता है कि पुराने टप्पू के शो में वापसी होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए। और ऐसी ही बॉलीवुड और टीवी की अनसुनी कहानियों, कलाकारों की जिंदगी के दिलचस्प किस्सों और पर्दे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलिएगा। जय