पिछले कुछ दिनो से इंडस्ट्री में एक के बाद एक निधन की खबर सामने आ रही है जिसमे खासकर बीमारी से ज्यादातर निधन हुए है और अब फिर एकबार ऐसी ही एक खबर सामने आई है।
हम बात कर रहे है सिंगर के तौर पर करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस यूरी नाकामुरा ।हाल ही में नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोम-कॉम सीरीज़ ‘रोमांटिक्स एनोनिमस’ में देखा गया था
मीडिया जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस की एजेंसी ‘अल्फा एजेंसी’ ने 14 सितंबर को प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि यूरी नाकामुरा का निधन 1 सितंबर को हुआ. वे पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रही थीं. उनका अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरा किया जा चुका है.
एजेंसी ने बताया कि 13 साल पहले भी यूरी को कैंसर हुआ था, जो इलाज के बाद ठीक हो गया था. लेकिन जनवरी 2025 में मेडिकल टेस्ट के दौरान उनमें फिर से हुआ. शरीर के अन्य हिस्सों में थीं.
बात करे उनके करियर की तो जापान के ओसाका में जन्मीं यूरी के पिता ज़ैनिची कोरियन और मां साउथ कोरियन थीं. उन्होंने 1996 में टैलेंट शो से अपने सफर की शुरुआत की और 1998 में ‘यूरिमारीनाम के पॉप बैंड से बतौर सिंगर डेब्यू किया.
हालांकि, 1999 में यह ग्रुप अलग हो गया जिसके बाद वे एक्टिंग की तरफ मुड़ गईं.