Cli

भारत का बंटवारा करवाने वालों का विभाजन होगा? यूनाइटेड किंगडम में ऐसा क्या होगा?

Uncategorized

अब आपको यह बताते हैं कि जिस ब्रिटेन ने ग्रेट ब्रिटेन ने भारत का विभाजन किया। कैसे वही आज खुद विभाजन की कगार पर खड़ा है। संभव है कि आने वाले दिनों में यूनाइटेड किंगडम पूरी तरह खत्म हो जाए और दुनिया के नक्शे पर केवल इंग्लैंड का नाम रहे। बहुत सारे लोग इसे समय का चक्र या वक्त का हिसाब कह रहे हैं क्योंकि इस वक्त यूनाइटेड किंगडम के भीतर अलगाव और आजादी की राजनीति बेहद मजबूत हो गई है।

यूनाइटेड किंगडम चार देशों इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है। और मौजूदा विवाद यह है कि इंग्लैंड को छोड़कर बाकी तीनों देशों में पहली बार ऐसी राजनीतिक पार्टियों की सरकारें हैं जो ब्रिटेन से अलग होना चाहती हैं। और इसी चीज को देखते हुए आज वेल्स की राजधानी कार्डिफ में एक ऐतिहासिक बैठक हुई है। इस समिट में स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी वेल्स के फर्स्ट मिनिस्टर रून अप योवथ और उत्तरी आयरलैंड की नेता मिशेल ओ नील शामिल हुए और इन तीनों नेताओं ने एक साझा घोषणापत्र यानी जॉइंट डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए।

इसमें ब्रिटेन सरकार से मांग की गई है कि वह इन देशों को अपने भविष्य का फैसला करने और आजादी के लिए जनमत संग्रह कराने का अधिकार दें। यूनाइटेड किंगडम 319 वर्ष पहले 1707 में बना था। जब किंगडम ऑफ स्कॉटलैंड और किंगडम ऑफ इंग्लैंड और वेल्स एक संघ बनाने पर सहमत हुए थे। बाद में 225 साल पहले इसमें आयरलैंड भी शामिल हुआ और 104 साल पहले आयरलैंड का एक बड़ा हिस्सा इससे अलग हो गया। पिछले 104 सालों में यूनाइटेड किंगडम का नक्शा एक बार नहीं बदला। लेकिन अब इंग्लैंड को छोड़कर बाकी देश इस यूनाइटेड किंगडम से निकलना चाहते हैं।

और अगर ऐसा हो गया तो यूनाइटेड किंगडम केवल इंग्लैंड तक सीमित हो जाएगा। अगर क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा हिस्सा यानी 53% क्षेत्रफल इंग्लैंड में आता है। विभाजन की सूरत में यही 53% क्षेत्रफल उसके पास रह जाएगा जहां 84% आबादी रहती है। अगर दुनिया के कुल क्षेत्रफल में देखें तो अभी यूनाइटेड किंगडम की हिस्सेदारी.16% है। लेकिन विभाजन की सूरत में यही क्षेत्रफल. 09% रह जाएगा। और सोचिए यह वही यूनाइटेड किंगडम या ग्रेट ब्रिटेन है जिसने भारत समेत दुनिया के कई देशों को अपना गुलाम बनाया। एक जमाना था जब कहा जाता था कि ब्रिटेन के साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नहीं होता। लगभग 100 देशों पर उसने राज किया था।

यानी किसी ना किसी ऐसे देश में सूरज आसमान में रहता था। अस्त नहीं होता था। इसीलिए ऐसा कहा जाता था। अब 23% आबादी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रही। दुनिया के 24% क्षेत्रफल पर कभी ब्रिटिश हुकूमत का शासन रहा। लेकिन आज ब्रिटेन की हालत यह है कि उसने भारत, फिलिस्तीन, साइप्रस और आयरलैंड का बंटवारा किया। आज यही यूनाइटेड किंगडम बंटवारे की दहलीज पर खड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *