Cli

कभी सड़क पर बिताए 15 दिन! आज कितने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती?

Uncategorized

डेढ़ एकड़ में फैला मिथुन का बंगला। परिवार के हर मेंबर के लिए है अलग कॉटेज। 22 पालतू जानवर हर तरफ हरियाली। बेहद आलीशान है डिस्को किंग का मुंबई वाला घर। तस्वीरें देख यकीन कर पाना मुश्किल। डेढ़ एकड़ में फैला आलीशान बंगला। चारों तरफ हरियाली। परिवार के हर सदस्य के लिए एक अलग कॉटेज और घर में रहने वाले 22 पालतू कुत्ते। यह किसी फिल्म का सेट नहीं बल्कि बॉलीवुड के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई वाला घर है।

एक्टर की जिंदगी जितनी फिल्मी रही है, उनका यह आशियाना भी उतना ही खास है। हाल ही में उनके छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने इस बंगले से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। जिन्हें सुनकर शायद आपको भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी की शुरुआत बेहद मुश्किल हालात में की थी। एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं था। उन्होंने कई बार बताया है कि शुरुआती दिनों में उन्हें सड़कों पर सोना पड़ा। लेकिन वक्त बदला और अपनी मेहनत के दम पर मिथुन बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हो गए। आज उनके पास देश भर में कई प्रॉपर्टीज हैं और मुंबई के मड आइलैंड में बना यह बंगला उनकी शानदार जिंदगी की एक झलक देता है।

इस बंगले की सबसे खास बात है यहां बने अलग-अलग कॉटेज। परिवार के हर सदस्य के लिए अलग जगह है। किसी कॉटेज को जिम बनाया गया है तो कोई मेहमानों के लिए है। एक कॉटेज में ऑफिस है। जबकि मुंबई में रहने के दौरान मिथुन और उनकी पत्नी भी एक अलग कॉटेज में रहते हैं। यानी कि एक ही प्रॉपर्टी में घर, गेस्ट हाउस, ऑफिस और जिम सब कुछ मौजूद है। और सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं इस बंगले में एक्टर के 22, पालतू कुत्तों के लिए भी खास जगह है। चारों तरफ फैली हरियाली इस घर को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है।

कहते हैं, मिथुन और उनकी पत्नी को गार्डनिंग का बहुत शौक है और वह अक्सर बगीचे में वक्त बिताते हैं। इस घर की कहानी का एक बेहद इमोशनल हिस्सा है मिथुन की यह Volkswagen बीटल कहते हैं जब मिथुन मुंबई आए थे, तब उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। करीब 15 दिन तक उन्होंने इसी कार में अपनी जिंदगी गुजारी थी। आज भले ही यह कार चलने की हालत में नहीं है, लेकिन एक्टर इसे संभाल कर रखते हैं और इसके रखरखाव पर पैसे भी खर्च करते हैं। बंगले के ऑफिस में एक्टर के पूरे करियर की झलक भी देखने को मिलती है। दीवारों पर उनके अवार्ड्स, सम्मान, फैंस के बनाए स्केच और तस्वीरें भी लगी हुई हैं। दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने का खास पल भी इस घर का हिस्सा है।

इतना बड़ा और आलीशान घर होने के बावजूद मिथुन का परिवार डिनर टेबल पर बिल्कुल आम परिवार की तरह ही बातें करता है। एक्टर के बेटे नमाशी के मुताबिक घर में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्मों की नहीं बल्कि खाने की होती है। इसकी वजह भी खास है क्योंकि मिथुन खुद बहुत अच्छे कुक हैं और उनकी चिकन बिरयानी पूरे परिवार की फेवरेट है। बंगले में एक खास कमरा ऐसा भी है जहां मिथुन और उनके बेटे बैठकर फिल्मों की कहानियां सुनते हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा भी करते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *