Cli

दृश्यम में गायतोंडे बने कमलेश सावंत के साथ सेट पर क्या होता था? एक्टर का छलका दर्द!

Uncategorized

फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। दृश्यम का गायतों भी ऐसा ही किरदार है। अजय देवगन और उनके परिवार के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले इस किरदार को अभिनेता कमलेश सावंत ने इतनी शिद्दत से निभाया कि आज भी लोग उन्हें गायतोंडे के नाम से याद करते हैं।

लेकिन पर्दे पर दबंग नजर आने वाले कमलेश को असल में फिल्म के सेट पर शुरुआत में काफी अलग तरह का बर्ताव झेलना पड़ा था। हाल ही में एक पडकास्ट में कमलेश सावंत ने दृश्यम में अपनी कास्टिंग से लेकर शूटिंग के दौरान के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि जिस किरदार के लिए शुरुआत में मेकर्स उन्हें पसंद नहीं कर रहे थे बाद में उसी किरदार के लिए उन्हें परफेक्ट कास्टिंग तक कह दिया गया। कमलेश ने बताया कि एक दिन उन्हें फोन आया। फोन पर उनसे कहा गया क्या करें कमलेश जी आप गायतोंडे के लिए सिलेक्ट हुए हैं।

इस एक लाइन से ही कमलेश को काफी कुछ समझ में आ गया था। उन्हें महसूस हो गया था कि मेकर्स उन्हें इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं मान रहे हैं। हालांकि उन्होंने उस वक्त इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके बाद उनकी फीस भी सामने वाले ने ही तय कर दिया और वह शूटिंग के लिए गोवा पहुंच गए। लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें एक हैरान कर देने वाला अनुभव हुआ। कमलेश के मुताबिक शुरुआत में प्रोडक्शन टीम ने उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी। यहां तक कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी जाती थी। उस वक्त कमलेश सिगरेट पिया करते थे और सेट पर मौजूद कुछ लोगों के हावभाव से ही उन्हें साफ महसूस हो रहा था कि उनके मन में सवाल चल रहा है कि आखिर इस बड़े रोल के लिए इस अभिनेता को क्यों चुना गया। कमलेश ने बताया कि उनके गुरु ने उन्हें हमेशा एक बात सिखाई थी। सामने वाले का चेहरा पढ़ना सीखो। शायद यही वजह थी कि वह सेट पर लोगों के रिएक्शन को आसानी से समझ पा रहे थे।

लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने कमलेश के प्रति पूरी प्रोडक्शन टीम का नजरिया ही बदल दिया। जब दृश्यम की शूटिंग रामोजी फिल्म में चल रही थी तब टीम ने अजय देवगन के साथ कमलेश का एक सीन देखा। सीन खत्म होते ही कमलेश को अंदाजा भी नहीं था कि अब उनके साथ क्या होने वाला है। प्रोडक्शन टीम ने उन्हें बुलाकर बिठाया और अपनी गलती स्वीकार की। कमलेश के मुताबिक टीम ने उन्हें कहा सॉरी सर इससे पहले आपका हमने कोई काम नहीं देखा था। यही नहीं टीम ने यह भी माना कि उन्हें लगा था कि निर्देशक निशिकांत कामत मराठी हैं।

इसलिए शायद किसी मराठी कलाकार को बड़ी भूमिका में लिया गया है। शुरुआत में उनके मन में यह भी सवाल था कि अजय देवगन, रजत कपूर और तब्बू जैसे बड़े कलाकारों के सामने यह अभिनेता कौन है? लेकिन कमलेश का सीन देखने के बाद टीम की सोच पूरी तरह बदल गई। जिस अभिनेता को शुरुआत से सेट पर बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी जा रही थी, उसी के अभिनय ने सबको अपना मुरीद बना लिया। प्रोडक्शन टीम ने कमलेश से साफ कहा गायतोंडे के लिए आप परफेक्ट कास्टिंग हैं। कमलेश सावंत के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *