हिंदी सिनेमा और टीवी की दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्हें उनके असली नाम के बजाय किरदार के नाम से याद किया जाता है। अभिनेता पुनीत इसर भी ऐसे ही कलाकार हैं जिन्हें कई लोग महाभारत के दुर्योधन के नाम से जानते हैं। 12 सितंबर को जन्मे पुनीत इसर ने फिल्मों से लेकर टेलीविजन तक लंबी पारी खेली है। हालांकि उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। जिसका कारण अमिताभ बच्चन को एक मुक्का मारना था। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। करियर की शुरुआत में ही उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें लंबे समय तक काम से दूर कर दिया।
फिर महाभारत के दुर्योधन के किरदार से उन्होंने ऐसी पहचान बनाई जिसे आज भी याद किया जाता है। पुनीत इस सर ने 1980 के दशक में फिल्मों में कदम रखा। साल 1983 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म कुली में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसका असर उनके पूरे करियर पर पड़ा। फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान पुनीत को अमिताभ बच्चन के साथ फाइट करनी थी। सीन में उन्हें अमिताभ को मुक्का मारना था। लेकिन शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अमिताभ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। इस हादसे के बाद पुनीत इस्तर को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बाद में कई इंटरव्यू में बताया कि लोगों के मन में उनके बारे में एक धारणा बन गई थी। उन्हें डर था कि कहीं पुनीत की मार से किसी और अभिनेता को नुकसान ना हो जाए।
इसका सीधा असर उनके काम पर पड़ा। पुनीत इसर के मुताबिक इस घटना के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने बताया था कि इस वजह से उन्होंने कई फिल्में खोदी। एक तरफ उनका करियर शुरू ही हुआ था और दूसरी तरफ वह लगातार काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। फिर उनकी जिंदगी में आया वो किरदार जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया। बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत ने पुनीत इसर के कैरियर को नई दिशा दी। 1988 में शुरू हुए इस धारावाहिक में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया। उनकी कद काठी, आवाज और अभिनय ने इस किरदार को बेहद प्रभावशाली बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि दुर्योधन के किरदार के लिए पुनीत ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने अपना वजन भी काफी बढ़ाया। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने करीब 22 किलो वजन बढ़ाकर अपना वजन लगभग 108 किलो तक कर लिया था।
ताकि दुर्योधन के किरदार को पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से निभाया जा सके। उन्होंने राम जाने बॉर्डर, क्रिस, बचना ए हसीनो, रेडी, सन ऑफ सरदार और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे। पुनीत ने अभिनय के साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया। 2004 में उन्होंने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म गर्व प्राइड एंड ऑनर का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने आई एम सिंह का भी निर्देशन किया। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 8 में भी हिस्सा लिया और लंबे समय तक घर में बने रहे। वह टीवी के कई लोकप्रिय धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे। फिल्म कुली में हुए हादसे के बाद पुनीत इसर को लगा था
कि उनका करियर खत्म हो चुका है क्योंकि पहली ही फिल्म में उन्हें इतनी बड़ी बदनामी झेलनी पड़ी। जैसे-जैसे खबर आ रही थी कि अमिताभ बच्चन की हालत नाजुक है। पुनीत उतना ही घबरा रहे थे। बाद में जैसे ही उन्हें अमिताभ बच्चन के ठीक होने की खबर मिली, वह मुंह छिपाकर उनसे मिलने गए और माफी मांगी। उन्होंने बिग बी को बताया कि लोग उन्हें मारने के लिए ढूंढ रहे हैं और उनका कैरियर दांव पर लगा है। बताया जाता है कि बिग बी ने बाद में मीडिया के जरिए फैंस तक यह खबर पहुंचवाई कि वह सिर्फ एक हादसा था और अब वह ठीक हैं। 66 साल की उम्र में भी पुनीत इस सर की फिटनेस कमाल की है। पुनीत आज भी घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और फिल्मों में दमदार किरदार निभाते हैं। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय। टेक केयर।