Cli

रोहनप्रीत नही इस शख्स की वजह से नेहा कक्कड़ लिया था इंडस्ट्री से ब्रेक, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा।

Uncategorized

सिंगर नेहा कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में संगीत और सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला क्यों किया था। मीडिया से बात करते हुए नेहा ने कहा कि लोगों को लगा कि उनका यह फैसला उनके पति रोहन प्रीत सिंह की वजह से था। लेकिन असल में वह अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ हुई अनबन की वजह से परेशान थी।

उन्होंने कहा, जब भी कोई शादीशुदा लड़की किसी रिश्ते के बारे में बात करती है तो लोग सीधे पति का नाम ले आते हैं। जबकि मेरी टोनी भाई से हुई थी और मेरे लिए संगीत का मतलब मेरे टोनी भाई ही हैं।

किसी भी काम को करने के मामले में टोनी भाई और मैं बिल्कुल एक जैसे हैं और क्योंकि टोनी भाई से मेरी जबरदस्त हुई थी। तो मैंने सोचा मैं सब कुछ छोड़ रही हूं। मुझे कुछ नहीं करना है। यह दुनिया बुरी है।

आप समझ रहे हैं ना मैं क्या कह रही हूं। नेहा ने आगे कहा कि एक कलाकार होने के नाते वो बहुत भावुक हैं। हालांकि वह कभी भी संगीत को पूरी तरह से अलविदा नहीं कह सकती थी। जब भाई से होती है तो ऐसा ही होता है। लेकिन जाहिर है हम सभी कलाकार हैं और हम कलाकार बहुत भावुक होते हैं। इसीलिए वह भावनाएं बाहर आ गई। लेकिन मैं संगीत कभी नहीं छोडूंगी। मैं अपने उन फैंस के साथ इतनी नाइंसाफी कैसे कर सकती हूं जो मुझे इतना प्यार करते हैं। उन्होंने कहा मुझे वापस आना ही था।

याद दिला दें कि नेहा ने 19 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल हैंडल पर लिखा था जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और उन सभी चीजों से ब्रेक लेने का समय आ गया है।जिनके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पक्का नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *