एक्टिंग छोड़कर बन गई एक्ट्रेस। बॉलीवुड छोड़ पति संग शुरू की कंपनी। फिल्म इंडस्ट्री से दूर कनाडा में जीती है लग्जरी लाइफ। यशराज की फिल्म से डेब्यू कर रातोंरात लोगों के दिलों में छा गई थी यह हसीना। अब अपनी फिटनेस से करती हैं सबको हैरान। सोशल मीडिया पर हो रहे खूब चर्चे।
जी हां, यह चेहरा तो आपने जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के खूबसूरत एक्ट्रेस अब क्या कर रही हैं? कभी यशराज फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली यह हसीना अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से रातोंरात लोगों का दिल जीत चुकी हैं। लेकिन आज यह फिल्मों से काफी दूर हैं और विदेश में पति के साथ लग्जरी लाइफ जी रही हैं। चलिए आपको पूरी बात विस्तार से बताते हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस तुलिप जोशी की जो आज फिल्मों से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने Instagram पर तुलिप अक्सर फिटनेस की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती हैं। कभी जिम में वर्कआउट करती नजर आती हैं तो कभी हंसते मुस्कुराते हुए अपने डेली लाइफ की झलक दिखाती हैं।
इसके अलावा वो समय-समय पर लाइफ से जुड़े मैसेज भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर तुलिप ने कौन सी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दरअसल साल 2002 में तुलिप ने यशराज फिल्म्स की मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में वह उदय चोपड़ा और जमी शेरगिल के साथ नजर आई थी। पहली ही फिल्म से तुलिप ने अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो तुलिप ने करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कैप्टन विनोद नायर से शादी की।
उनकी शादी को करीब 31 साल हो चुके हैं। हालांकि दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं और तुलिप आज भी अपने पति के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय करती नजर आती हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद तुलिप ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा।
उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर साल 2017 में किमाया कंसल्टिंग नाम की कंपनी शुरू की। यानी कैमरे के सामने नजर आने वाली यह एक्ट्रेस अब बिजनेस की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। इतना ही नहीं तुलिब अब वैदिक ज्योतिष से भी जुड़ी हुई हैं। वो लोगों को रिश्तों, करियर और जिंदगी से जुड़े दूसरे मामलों पर ज्योतिष के जरिए सलाह देती हैं। डेब्यू के बाद तुलिब दिल मांगे मोड़, धोखा और मातृभूमि जैसी फिल्मों का हिस्सा बनी।
वो तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आई। टीवी पर भी उन्होंने एयरलाइंस जैसे शो में काम किया जिसमें वह पायलट के किरदार में दिखाई दी थी।
हालांकि कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने के बावजूद तुलिप को बॉलीवुड में वह बड़ा मुकाम नहीं मिल पाया जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग से दूरी बना ली। कुल मिलाकर जिस एक्ट्रेस ने कभी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था, वह आज फिल्मों से दूर होकर बिजनेस और ज्योतिष की दुनिया में अपनी नई पहचान बना रही हैं।