सलमान खान के सामने हुई उनके खास दोस्त सनी देओल की जमकर बुराई, फिर भी चुप रहे सलमान खान। आखिरकार क्यों सलमान खान के परिवार के सदस्य ने कहा, “धर्मेंद्र जी ने जितनी मेहनत से पैसा कमाया, सनी देओल उतनी ही मेहनत से इस पैसे को बर्बाद कर रहे हैं। क्या सचमुच सनी देओल और सलमान खान की दोस्ती में दरार आ चुकी है। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। बॉलीवुड में जब भी दोस्ती का जिक्र होता है तो अक्सर सलमान खान और सनी देओल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। और उसकी एक खास वजह है दरअसल जब सनी देओल अपने सबसे बुरे वक्त में थे जब उन्हें एक सहारे की जरूरत थी तो वो सलमान खान ही थे जो सनी देओल का सहारा बने थे। जब धर्मेंद्र जी अपनी अंतिम सांसे ले रहे थे। अपने घर पर थे और मौत के काफी नजदीक थे तो सलमान खान ही थे जो अपना सारा कामधाम छोड़कर सनी देओल के घर पहुंच गए थे। और साथ ही जब धर्मेंद्र जी इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए वो अंतिम यात्रा पर निकल गए थे तब भी सलमान खान सनी देओल को सहारा देते नजर आए थे। लेकिन हाल ही में एक बॉलीवुड के ही जाने-माने प्रोड्यूसर ने यह कहा है
कि एक बार खुद सलमान खान के सामने उनके ही परिवार का एक सदस्य सनी देओल की बुराई कर रहा था और सलमान खान चुप रहे। तो क्या यह समझा जाए कि इनकी दोस्ती में अब खटास आ चुकी है। पूरा मामला मैं आपको बताऊंगी ये किसने कहा, क्यों कहा, कौन है यह प्रोड्यूसर? वो सब बताने से पहले इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और चैनल को भी फॉलो जरूर कीजिएगा। आपने नाम भी सुना होगा। बहुत बड़े प्रोड्यूसर हैं महमूद अली जिन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं और बहुत सारी फिल्मों में उन्होंने अच्छा काम भी किया है। महमूद अली एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे और उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड का ऐसा कोई बड़ा स्टार है जो पैसे ले लेता है लेकिन फिर भी काम नहीं करता। तो इस पर महमूद अली ने एक बहुत अच्छा किस्सा शेयर किया जो शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे। महमूद अली का कहना है कि सनी देओल ने मेरा पैसा ले लिया था लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने मेरी फिल्म में काम नहीं किया और यह पैसा कोई छोटा अमाउंट नहीं था। कई सालों पहले उन्होंने मुझसे 1 करोड़ लिया था। लेकिन आज तक उन्होंने मेरे साथ काम नहीं किया।
जब यह सारी बातें मैंने सलमान खान को बताई तो सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान ने खुद सलमान खान के मुंह पर कहा कि कितनी दुख की बात है धर्मेंद्र जी ने कितनी मेहनत कर कर के पैसों का पहाड़ खड़ा किया और एक सनी देओल है जो उस पैसों के पहाड़ पर हथौड़ा मारकर उसे कंकाल बना रहे हैं। यह खुद कहना है महमूद अली का। क्या कुछ कहा महमूद अली ने इस इंटरव्यू में आप पहले वो सुनिए। मुझे याद है वो दिन जब सनी को लंदन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल सनी देओल एक फिल्म बना रहे थे और इस फिल्म की जो दूसरी डायरेक्टर थी गुरिंदर सिंह ने जो लंदन में ही रहती है वह इस फिल्म पर काम कर रही थी। सनी देओल और गुरिंदर सिंह के बीच में लड़ाई हुई जिसके बाद गुरिंदर ने सनी देओल की शिकायत लंदन पुलिस में कर दी थी। लंदन पुलिस ने सनी देओल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि अगर सनी देओल को छुड़ाना है तो 1 लाख पाउंड लाओ यानी लगभग 1 करोड़। उस वक्त मैं लंदन में ही था जब धर्मेंद्र जी का मेरे पास फोन आया। उन्होंने कहा मेरे बेटे सनी देओल को किसी भी कीमत में छुड़ा दो। मैंने अपने पैसों पर सनी देओल को छुड़ाया। सनी ने वादा किया था कि इन पैसों के बदले वह मेरे साथ जरूर एक फिल्म करेंगे। लेकिन आज तक सनी देओल ने मेरी फिल्म में काम नहीं किया। मेरे पैसे भी नहीं लुटाए।
यानी मेरा पैसा और मेहनत दोनों बेकार। चलिए मैं एक बार आपको पूरा किस्सा बता देती हूं कि आखिरकार यह किस्सा शुरू कहां से हुआ था। क्यों महमूद अली से सनी देओल को 1 करोड़ लेने पड़। तो दरअसल बात यह है कि महमूद अली जो थे कई सालों पहले जब लंदन में गए थे तो उस वक्त सनी देओल एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था लंदन। इस फिल्म में उन्होंने अपने भाई को लिया था यानी बॉबी देओल को लिया था और करिश्मा कपूर को लिया था। उस वक्त गुरिंदर चड्डा जो कि एक इंडियन डायरेक्टर हैं लेकिन लंदन में रहती है वो भी इस फिल्म को डायरेक्ट करी थी। यानी सनी देओल और गुरिंदर सिंह चड्डा दोनों मिलकर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। लेकिन क्योंकि सनी देओल ने बहुत ज्यादा इंटरफेरेंस की और गुरिंदर चड्डा ने गुस्से में यह फिल्म छोड़ दी थी। जिसके बाद सनी देओल अपने डायरेक्शन में लग गए। लेकिन जब गुरिंदर सिंह चड्डा ने सनी देओल से पैसे मांगे कि जितनी भी उन्होंने थोड़ी बहुत फिल्म बनाई है तो मुझे उसके पैसे दे दो। उस पर जो सनी देओल है उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था। जिसके बाद गुरिंदर सिंह चड्डा ने सनी देओल के खिलाफ लंदन में कंप्लेंट कर दी थी और लंदन की पुलिस ने सनी देओल को रातोंरात गिरफ्तार कर दिया था। जिसके बाद धर्मेंद्र जी को फोन गया। धर्मेंद्र जी बहुत परेशान हो गए कि भैया एक तो विदेशी सरजमी है और इतना पैसा उस वक्त 1 लाख पाउंड यानी लगभग 1 करोड़ की डिमांड जो थी लंदन पुलिस कर रही थी
कि अगर आप सनी देओल को छुड़ाना चाहते हो तो इतने पैसे आपको देने पड़ेंगे। जिसके बाद धर्मेंद्र जी जानते थे कि महमूद अली जो इस पॉडकास्ट में बता रहे हैं कि सनी देओल ने कैसे उन्हें 1 करोड़ के लिए धोखा दिया। उनकी फिल्म साइन करके उस फिल्म में आज तक काम नहीं किया। महमूद अली को धर्मेंद्र जी ने फोन किया और महमूद अली को धर्मेंद्र जी ने बोला कि तुम किसी भी कीमत में मेरे बेटे को छुड़वा दो। जिसके बाद महमूद अली ने जेल वो गए और जो सनी देओल है उनको छुड़ाया भी 1 करोड़ अपना पैसा देकर छुड़वाया और उस वक्त महमूद अली का कहना है कि सनी देओल ने मुझसे प्रॉमिस किया था कि ये एक करोड़ तो मैं वापस नहीं कर सकता अभी लेकिन हां ये 1 करोड़ आप मेरी फीस के तौर पर रख लीजिए और जब भी इन फ्यूचर आप कोई फिल्म बनाएंगे मैं उस फिल्म में आंखें बंद करके काम कर लूंगा। लेकिन महमूद अली का कहना है कि आज तक मैंने उन्हें इतनी कहानियां इतनी स्क्रिप्ट सुना चुका हूं लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि ये स्क्रिप्ट बेकार है। यह खराब स्क्रिप्ट है और मैं इस फिल्म में काम नहीं करूंगा। आज तक ना ही वह मेरे पैसे 1 करोड़ हटाए और ना ही मेरी किसी फिल्म में उन्होंने काम किया। यह कहना है महमूद अली का जो कि एक बहुत बड़े प्रोड्यूसर हैं।
महमूद अली का यह भी कहना है फिर कि एक बार वो सलमान खान के पास भी गए थे क्योंकि सलमान खान से भी महमूद अली के बहुत अच्छे रिश्ते हैं। और जब महमूद अली ने ये सारी बातें सलमान खान को बताई कि भाई मेरे साथ कितना गलत हुआ है। सनी देओल ने मेरे एक करोड़ भी नहीं लुटाए और ना ही मेरे जो फिल्म है उसमें काम किया। उसके बाद जो है सलमान खान हंस पड़े और सलमान खान के बगल में उनके भाई अरबाज खान बैठे थे और उन्होंने यही बोला कि कितनी मेहनत से धर्मेंद्र जी ने पैसे इकट्ठा करके पैसों का पहाड़ बनाया और एक सनी देओल है कि उसी पहाड़ को हथोड़ा मार मार के उसे खत्म कर रहे हैं। उस उस पहाड़ को कंकाल बना रहे हैं। तो जिसके बाद जब ये महमूद अलवी ने बोला अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि भैया चलिए अरबाज़ खान ने सनी देओल की बुराई करी वो तो समझ में आता है। लेकिन सलमान खान ने क्यों अपने दोस्त की बुराई करते हुए अपने भाई को नहीं रोका? क्या सचमुच यही है सलमान खान की दोस्ती? आपकी क्या राय है इस पूरे मामले को लेकर? मुझे बताइएगा जरूर। वीडियो को शेयर कीजिएगा।