कृष्ण की नगरी यानी कि वृंदावन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने स्पिरिचुअल दुनिया के साथ-साथ सिनेमा के चाहने वालों को भी एक्साइटेड कर दिया है। अब संत प्रेमानंद महाराज जी की साधना, संघर्ष और आध्यात्मिक सफर को बड़े पर्दे पर देखने का मौका हर किसी को मिलेगा। जी हां, महामंडलेश्वर जगतगुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम भी बता दिया है। आपको बता दें इस फिल्म का नाम प्रेमानंद महाराज एंड राधा अंश होने वाला है। अब जरा सोचिए जिस संत के विचार और प्रवचन आज सोशल मीडिया पर लाखों और करोड़ों लोगों तक पहुंच रहे हैं। उनकी स्पिरिचुअल जर्नी अब सिनेमा की स्क्रीन पर आएगी। तो माहौल कैसा होगा? यही वजह है कि यह अनाउंसमेंट के बाद इस फिल्म को लेकर एक बड़ा बज बन गया है। दरअसल हिमांगी की मानें तो उनके मुताबिक इस बायोपिक में प्रेमानंद जी महाराज के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया जाएगा।
इसमें उनकी साधना, संघर्ष और आध्यात्मिक विचारों की कहानी दिखाई जाने वाली है। यानी फिल्म सिर्फ एक संत की कहानी पर नहीं होगी बल्कि उनके सफर को समझने की कोशिश लोग करेंगे इस फिल्म के जरिए। जिसके बाद उनके आध्यात्मिक दुनिया को एक खास पहचान मिलेगी। ऐसा हिमांगी सखी का कहना है। प्रेमानंद महाराज की पहचान खासतौर पर राधा नाम की भक्ति और आध्यात्मिक संदेशों के लिए होती है। उनके प्रवचन और विचार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लोगों तक आसानी के साथ पहुंचते हैं।
इस स्पिरिचुअली इन्फ्लुएंस को बड़े पर्दे पर लाने की अब तैयारी हो रही है। लेकिन इस प्रोजेक्ट में एक और इंटरेस्टिंग बात सामने आई है। दरअसल हिमांगी सखी ने कहा है कि फिल्म में ऐसे कलाकारों को शामिल करने की कोशिश की जा रही है जिनकी राधा रानी के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति हो। यानी कि कास्टिंग में सिर्फ एक्टिंग टैलेंट नहीं बल्कि फेथ को भीेंस देने की बात की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बायोपिक से जुड़े आगे के प्लान क्या है?
हिमांगी सखी ने बताया कि वह जल्द ही मुंबई जाएंगी और इस प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली से बात करेंगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं। कुल मिलाकर प्रेमानंद जी महाराज की लाइफ पर और उनकी स्पिरिचुअल जर्नी पर एक बायोपिक बनने को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक काफी बातें हो रही हैं। अब देखना यह है कि प्रेमानंद महाराज एंड राधा अंश कब बनकर तैयार होती है और इसको लेकर क्या अपडेट आती हैं और बड़े पर्दे पर यह कहानी किस अंदाज में सामने आएगी।