शाहरुख ने आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।वैसे तो उनके बचपन, जवानी और करियर को लेकर इंटरनेट पर काफी जानकारी है लेकिन कुछ बाते ऐसी है जो आज भी छिपी है और ऐसी ही एक बात का खुलासा शाहरुख के एक करीबी दोस्त ने किया।
ये दोस्त और कोई नही लेकिन सिंगर पलाश सेन है। पलाश और शाहरुख स्कूल समय से जिगरी दोस्त रहे ।यही वजह है की उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख की बड़ी कमजोरी सबको बता दी है।
सिंगर के मुताबिक शाहरुख सिर्फ अपने दोस्तों के बीच ही लोकप्रिय नहीं थे, बल्कि स्कूल के टीचर्स भी उन्हें बेहद पसंद करते थे. पलाश ने शाहरुख को महत्वाकांक्षी, आकर्षक और बेहद एनर्जेटिक बताते हुए कहा कि उनमें आगे बढ़ने की ललक बहुत पहले से दिखाई देती।
हालांकि तारीफ के बीच सिंगर ने एक्टर की कमजोरी भी लोगो के सामने बताई । उन्होंने कहा की एक्टर गाना गाने में कमजोर रहे है।सिंगर का कहना है कि स्कूल के एक म्यूजिकल प्ले में शाहरुख को एक किरदार मिला था, लेकिन उन्हें उस रोल के लिए गाना भी था. चूंकि शाहरुख गा नहीं सकते थे, इसलिए पलाश ने उनकी मदद की थी.
बता दें कि शाहरुख और पलाश दोनों दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में पढ़ते थे. शाहरुख पलाश से एक साल जूनियर थे, लेकिन उम्र का यह अंतर उनकी दोस्ती के बीच कभी नहीं आया।