पश्चिम एशिया में जंग और तनाव बनाहुआ है. इसकी वजह से पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन जिस ईरान की वजह से ग्लोबल मार्केट में हलचल मची है, वहां पेट्रोल पानी की बोतल से भी सस्ता मिल रहा है. ईरान में सरकार भारी सब्सिडी देती है. वहां 3-टियर फ्यूल कार्ड सिस्टम लागू है.
पश्चिम एशिया को एनर्जी मार्केट की धड़कन कहा जाता है. इस इलाके में कोई ऊंच-नीच होती है तो इसका सीधा असर पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है. इस वक्त तो जंग की वजह से ईरान ने होर्मुज का फाटक ही बंद कर रखा है. जिसकी वजह से लगभग सभी देशों में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, पेट्रोल से लेकर CNG तक सबकुछ महंगा हो गया है. जिस ईरान की वजह से ग्लोबल ऑयल मार्केट में आग लगी हुई है, उसी ईरान के भीतर घरेलू पेट्रोल की कीमतें इतनी कम हैं कि सुनकर यकीन करना मुश्किल होगा. ईरान में एक लीटर
ईरान में पानी की बोतल से भी कम है 1 लीटर पेट्रेल की कीमतआज के दौर में जहां भारत या अन्य देशों में एक लीटर पीने के पानी की बोतल 15 से 20 रुपये में मिलती है, वहीं ईरान में पेट्रोल महज 8 रुपये प्रति लीटर तक के हिसाब से बिक रहा है.हालांकि, ईरान की सरकार ने हाल ही में अपने तीसरे टैरिफ के तहत ईंधन की दरों में बढ़ोतरी की है, लेकिन इसके बावजूद दुनिया के मुकाबले वहां पेट्रोल का भाव नाममात्र का बना हुआ है.
ग्लोबल मार्केट में हलचल, ईरान में पानी से भी सस्ता तेलदुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई और उसकी कीमतें तय करने में ईरान का बहुत बड़ा रोल रहता है. खाड़ी देशों में जब भी तनाव बढ़ता है, तो दुनिया भर के शेयर बाजार और तेल कंपनियां डर जाती हैं. वजह साफ है कि क्रूड ऑयल महंगा होते ही हर देश में महंगाई बढ़ने लगती है.लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पूरी दुनिया में तेल के रेट हिलाने वाले ईरान के अपने लोग इस महंगाई से बिल्कुल बेफिक्र रहते हैं. अगर दुनिया के बाकी देशों से तुलना करें तो ईरान में पेट्रोल का रेट ना के बराबर है. जहां पूरी दुनिया में लोग महंगा पेट्रोल खरीदने पर मजबूर हैं, वहीं ईरान में आम लोगों को पहला कोटा सिर्फ 15,000 ईरानी रियाल यानी लगभग 1.04 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल जाता है.
लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पूरी दुनिया में तेल के रेट हिलाने वाले ईरान के अपने लोग इस महंगाई से बिल्कुल बेफिक्र रहते हैं. अगर दुनिया के बाकी देशों से तुलना करें तो ईरान में पेट्रोल का रेट ना के बराबर है. जहां पूरी दुनिया में लोग महंगा पेट्रोल खरीदने पर मजबूर हैं, वहीं ईरान में आम लोगों को पहला कोटा सिर्फ 15,000 ईरानी रियाल यानी लगभग 1.04 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल जाता है.ईरान का 3-टियर पेट्रोल प्राइसिंग मॉडलईरान में पेट्रोल की बिक्री किसी साधारण खुले बाजार की तरह नहीं होती, बल्कि इसके लिए सरकार ने एक विशेष तीन-स्तरीय टैरिफ सिस्टम बनाया हुआ है. इस सिस्टम के तहत हर नागरिक को एक सरकारी फ्यूल कार्ड दिया जाता है, जिससे उनकी महीने की खपत पर नजर रखी जाती है.
भारतीय ट्रैवलर्स का वायरल अनुभव, 270 रुपये में टंकी फुलईरान के इस अनोखे और सस्ते पेट्रोल मॉडल का एक बहुत ही दिलचस्प नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला. भारत से अपनी कार से रोड ट्रिप पर निकले दो भारतीय ट्रैवलर्स जब ईरान के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तो उनके पास वहां का लोकल फ्यूल कार्ड नहीं था. पेट्रोल पंप कर्मचारी ने अपनी मदद देते हुए अपना पर्सनल फ्यूल कार्ड इस्तेमाल किया और उनकी गाड़ी में 33 लीटर पेट्रोल भरा.